Somwar Shiv Puja: शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय न करें यह गलती, जानें शिव जी की पूजा के 5 नियम
शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए. (Image- AI Generated)
Somwar Shiv Puja: सोमवार भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष है. जानें वो 5 अचूक उपाय जिनसे आप शिव जी की कृपा पा सकते हैं. साथ ही, शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय किन बड़ी गलतियों से बचना चाहिए, यह भी समझें.
Somwar Shiv Puja: भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सोमवार विशेष माना गया है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है. शास्त्र-पुराणों में भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं. आइए, जानते हैं कि सोमवार को कौन-से 5 काम करने से शिव जी की कृपा प्राप्त होगी. साथ ही, शिवलिंग पर जल चढ़ाते वक्त किन गलतियों से बचना चाहिए.
शिवलिंग पर जल चढ़ाएं
सोमवार सुबह स्नान के बाद किसी शिव मंदिर में स्थित शिवलिंग पर एक लोटा जल अर्पित करें. जल में सफेद फूल और कुछ अक्षत मिलाएं और शिवलिंग पर चढ़ाएं. शिव पुराण के अनुसार, भगवान को सिर्फ एक लोटा जल चढ़ाने से उनकी कृपा प्राप्त हो सकती है. शिवलिंग पर जल चढ़ाते वक्त 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करें.
करें पंचामृत अभिषेक
शिवलिंग पर दूध, दही, घी, शक्कर और शहद को मिलाकर तैयार किया हुआ पंचामृत चढ़ाएं. मान्यतानुसार, सोमवार को शिवलिंग पर पंचामृत का अभिषेक करने से मन शांत और प्रसन्न रहता है. सोमवार को इस उपाय को करने से जीवन समृद्ध और खुशहाल रहता है.
शिवलिंग पर चढ़ाएं बेलपत्र
शिवपुराण के अनुसार, सोमवार को शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होकर मनोकामना पूरी करते हैं. शिवलिंग पर सिर्फ एक बेलपत्र चढ़ाने से तीन जन्म के पापों का नाश होता है. बिल्वाष्टक स्तोत्र में कहा गया है- 'त्रिजन्मपाप संहारं एक बिल्वं शिवार्पणम्'. बेलपत्र खंडित न हो, इसका ध्यान रखना चाहिए.
शिव चालीसा का पाठ करना है शुभ
सोमवार को शिव चालीसा का पाठ बेहद फलदायी माना गया है. इस दिन किसी शिव मंदिर में बैठकर कम से कम एक बार शिव चालीसा का पाठ करें. कहा जाता है कि ऐसा करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं. धार्मिक मान्यता है कि इससे कार्यक्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है.
ये भी पढ़ें: Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू हो रहा पितृ पक्ष, नोट करें पूर्णिमा से सर्वपितृ अमावस्या की सही तिथियां
सफेद चीजों का करें दान
मान्यतानुसार, सोमवार को दूध, चावल, दही, चीनी और सफेद वस्त्र (कपड़ा) का दान करने से कुंडली का चंद्र ग्रह मजबूत होता है. साथ ही, भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है. इस दिन जरूरतमंद लोगों को खाने-पीने की सफेद चीजों का दान भी किया जा सकता है.
शिवलिंग पर जल चढ़ाते वक्त न करें 5 गलतियां
- दक्षिण या पूरब दिशा की ओर मुंह करके शिवलिंग पर जल नहीं चढ़ाना चाहिए, ऐसा शास्त्रों में कहा गया है.
- भगवान शिव को शंख से जल अर्पित नहीं करना चाहिए. पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान शिव ने शंखचूर्ण नामक असुर का वध किया था.
- मान्यतानुसार, बहुत तेज धार के साथ शिवलिंग पर जल अर्पित नहीं करना चाहिए. कहा जाता है कि इससे मनोकामना पूरी नहीं होती. चूंकि भगवान शिव को शांत प्रिय माना जाता है, ऐसे में हमेशा पतली और शांत धारा के साथ शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए.
- भगवान शिव की पूजा में तुलसी का प्रयोग नहीं किया जाता है. इसलिए सोमवार या किसी भी दिन शिवलिंग पर तुलसी का पत्ता चढ़ाने से बचना चाहिए.
- शास्त्रों के अनुसार, खड़े होकर शिवलिंग पर जल अर्पित नहीं करना चाहिए. शिवलिंग पर हमेशा बैठकर ही जल चढ़ाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए