I Name Numerology: ‘इ’ नाम वालों का इश्क है थोड़ा अलग, प्यार में इन छोटी-छोटी बातों पर फिदा हो जाता है दिल
इ नाम वालों का प्रेम जीवन
I Name Numerology: ‘इ’ से नाम शुरू होने वाले लोग प्यार में किन बातों को महत्व देते हैं? जानें इनके लिए छोटी-छोटी केयर, सच्चाई, भरोसा और भावनात्मक जुड़ाव क्यों खास माना जाता है. नाम के अक्षर से जुड़ी इन मान्यताओं को रोचक अंदाज में पढ़ें।
I Name Numerology: खबर डिजिटल की हिंदी नेम एस्ट्रोलॉजी सीरीज के तीसरे भाग में आज बात ‘इ’ यानी E/I अक्षर से नाम शुरू होने वालों की लव लाइफ की. नाम अंक ज्योतिष की मान्यताओं के अनुसार इनमें आत्मविश्वास और स्वतंत्र सोच होती है. प्यार और शादी में इनका अंदाज कैसा होता है, क्या ये पार्टनर से कुछ बातें छिपाते हैं? आइए जानते हैं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा बताते हैं कि नाम के पहले अक्षर से व्यक्तित्व और रिश्तों की प्रवृत्ति जोड़ना अंकशास्त्र और ज्योतिष से जुड़ी मान्यताओं का हिस्सा है. ‘इ’ से नाम शुरू होने वाले लोगों को लेकर भी भावुकता, संवेदनशीलता, आत्मनिर्भरता और रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव जैसी धारणाएं प्रचलित हैं. हालांकि, इन्हें व्यक्ति के स्वभाव की निश्चित पहचान नहीं माना जा सकता.
प्यार में दिखावे से ज्यादा सच्चाई पसंद
‘इ’ नाम वाले लोग अपनी लव लाइफ में बटावटीपन पसंग नहीं करते. ऐसे लोग पार्टनर की छोटी सी बात का ख्याल रखते हैं. बिना किसी खास वजह के किया गया फोन भी इनके दिल को ज्यादा छू सकता है
छोटी-छोटी केयर पर हो जाते हैं फिदा
इ नाम वालों को कोई , व्यस्त दिन में हाल पूछ लिया या किसी परेशानी के समय उनका साथ दिया, तो ऐसी बातें इनके मन में लंबे समय तक रह सकती हैं. इनका मानना होता है कि प्यार का मतलब रोजमर्रा की जिंदगी में एक-दूसरे की परवाह करना भी हो सकता है.
ये भी पढ़ें:A Name Love Life: ‘आ’ अक्षर वालों का लव कनेक्शन है थोड़ा अलग, पार्टनर से छिपाकर रखते हैं ये बात
भरोसा रिश्ते की मजबूत नींव ‘इ’ नाम वालों को रिलेशनशिप में बार-बार शक करना या बातों को छिपाना रिश्ते में दूरी पैदा कर सकता है. वे रिश्ते में भरोसे और भावनात्मक सुरक्षा को महत्व देते हैं.
पार्टनर से चाहते हैं भावनात्मक जुड़ाव
सिर्फ साथ रहना ही इनके लिए पर्याप्त नहीं माना जाता. वे चाहते हैं कि पार्टनर उनकी भावनाओं को समझे और जरूरत के समय उनका साथ दे. अपनी बात खुलकर कहने और सामने वाले की भावनाओं को समझने वाला साथी इन्हें अधिक सहज महसूस करा सकता है.
इश्क में दिल से जुड़ते हैं
‘इ’ से नाम शुरू होने वाले लोगों की लव लाइफ को लेकर ये बातें ज्योतिष और नाम के अक्षर से जुड़ी सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं, इन्हें वैज्ञानिक तथ्य नहीं माना जाना चाहिए. वास्तविक रिश्ते में व्यक्ति का स्वभाव, अनुभव और आपसी समझ कहीं अधिक महत्वपूर्ण होते हैं. नोट: ये ज्योतिषीय मान्यताएं हैं और प्रभात खबर इसकी वैज्ञानिक पुष्टि नहीं करता है.
डिस्क्लेमर: दिए गए कंटेंट में अंक ज्योतिष से जुड़ी मान्यताएं हैं. प्रभात खबर इन मान्यताओं और दावों की वैज्ञानिक पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए