Dhanteras and Diwali 2024: धनतेरस या दिवाली पर गाड़ी खरीदने होता है शुभ, जानें
Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Oct 2025 11:37 AM
Dhanteras and Diwali 2024: Car Purchasing Shubh Muhurat
Dhanteras and Diwali 2024, Car Purchasing Shubh Muhurat: धनतेरस के अवसर पर बाजार से कुछ न कुछ खरीदने की परंपरा प्रचलित है. विशेष रूप से सोने, चांदी की वस्तुओं और वाहनों की खरीद का विशेष महत्व है. आइए, हम जानें कि धनतेरस के दिन वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त क्या होगा. साथ ही, वाहन पूजा के नियमों के बारे में भी जानकारी प्राप्त करेंगे.
Dhanteras and Diwali 2024, Car Purchasing Shubh Muhurat: धनतेरस और दिवाली का त्योहार हर साल खुशियों और समृद्धि के प्रतीक के रूप में मानाया जाता है इस समय लोग अपने घरों में समृद्धि लाने के लिए विशेष तौर पर सोना, चांदी, वाहन और अन्य कीमती वस्तुएं खरीदते हैं. खासकर, धनतेरस का दिन शुभ खरीदारी के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई चीजें आर्थिक लाभ और घर में सुख-समृद्धि लाती हैं.
Diwali 2024: दीवाली में इन दिशाओं में दीपक जलाने से आएगी खुशहाली, लक्ष्मी मां का मिलेगा आशीर्वाद
इस साल धनतेरस कब है ?
धनतेरस का पर्व वर्ष 2025 में शनिवार, 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस दिन को भगवान धनवंतरि की पूजा के लिए भी जाना जाता है, जो समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे. कहा जाता है कि धनतेरस पर सोना, चांदी या वाहन खरीदना बहुत शुभ होता है, क्योंकि यह आर्थिक संपन्नता और तरक्की का प्रतीक है.
धनतेरस पर वाहन की खरीदारी का शुभ मुहूर्त
यदि आप इस धनतेरस या दिवाली पर वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यहां कुछ खास शुभ मुहूर्त बताए जा रहे हैं जो आपकी खरीदारी को और भी अधिक फलदायी बना सकते हैं.
धनतेरस पर वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त
धनतेरस के दिन पूरा दिन ही शुभ माना जाता है, लेकिन कुछ विशेष मुहूर्त ऐसे होते हैं जब वाहन या अन्य कीमती वस्तुएं खरीदना अत्यधिक लाभकारी माना जाता है.नीचे कुछ महत्वपूर्ण मुहूर्त दिए गए हैं-
लाभ (समृद्धि): सुबह 10:41 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक
अमृत (सर्वश्रेष्ठ समय): दोपहर 12:05 बजे से 1:28 बजे तक
लाभ (समृद्धि): शाम 7:15 बजे से रात 8:51 बजे तक
31 अक्टूबर 2024 को वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त
यदि आप धनतेरस के बाद भी वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो 31 अक्टूबर को भी कुछ महत्वपूर्ण शुभ समय उपलब्ध हैं:
शुभ (सर्वश्रेष्ठ समय): शाम 4:13 बजे से 5:36 बजे तक
अमृत (सर्वश्रेष्ठ समय): शाम 5:36 बजे से 7:14 बजे तक
चर (सामान्य समय): रात 7:14 बजे से 8:51 बजे तक
1 नवंबर 2024 को खरीदारी के शुभ मुहूर्त
धनतेरस और दिवाली के बाद भी 1 नवंबर को कुछ खास शुभ मुहूर्त हैं जिनमें आप अपनी खरीदारी कर सकते हैं:
सुबह के शुभ समय (चर, लाभ, अमृत): सुबह 6:33 बजे से 10:42 बजे तक
दोपहर का शुभ समय (चर): दोपहर 12:04 बजे से 1:27 बजे तक
दोपहर का शुभ समय (शुभ): शाम 4:13 बजे से 5:36 बजे तक
इन शुभ समयों का ध्यान रखकर आप अपनी खरीदारी को और भी खास बना सकते हैं, ताकि आपके घर में समृद्धि और सौभाग्य का वास हो.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










