Diwali 2024: दीवाली में इन दिशाओं में दीपक जलाने से आएगी खुशहाली, लक्ष्मी मां का मिलेगा आशीर्वाद

Updated:
विज्ञापन

Diwali 2024 Vastu Tips

Diwali 2024 Vastu Tips: दीपावली का पर्व प्रकाश का प्रतीक होता है. इस दिन लोग अपने घरों को विभिन्न तरीकों से सजाते हैं और विशेष रूप से दीयों से अलंकृत करते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, दीपावली के दीयों को सही ढंग से जलाने के लिए कुछ नियम और विधियाँ निर्धारित की गई हैं.

विज्ञापन

Diwali 2024 Vastu Tips: दीपावली का त्योहार पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्णपक्ष के अमावस्या तिथि को मनाया जाता है.यह त्योहार बहुत ही महतवपूर्ण त्योहार माना जाता है. यह पांच दिन तक चलने वाला यह त्योहार है.इस वर्ष दीपावली 31 नवंबर 2024 को मनाया जायेगा. इस दिन भगवन गणेश के साथ धन कुबेर की पूजा किया जाता है दीपावली बुराई पर अच्छाई का प्रतिक है दीपावली का त्योहार प्रकाश का त्योहार होता है, इस दिन अपने घर को अलग अलग तरीके से सजाते है तथा अपने घर को दिए से विशेष तौर पर सजाते हैं. आजकल तो इलेक्ट्रिक रंग,बिरंगी बल्ब के प्रकाश के द्वारा सजाते हैं. मान्यता यह है इस दिन दान पुण्य करने से भगवन गणेश के साथ माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है तथा अपना आशीर्वाद बनाए रखती हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार दीपावली के दिए सही तरीके से दिए जलाएं इसके लिए नियम तथा कई विधि है.

विज्ञापन

कैसे जलाएं दीपक जाने क्या है सही तरीका

दीपाली के दिन दीपक जलाने के पहले अपने कुल देवता का पूजन करें फिर माता लक्ष्मी तथा गणेश जी का पूजन करें और प्रसाद चढ़ाए, एक दीपक जलाकर पूजा स्थल पर रखें.


दीपावली के दिन दीपक जलाने के लिए सरसों के तेल या शुद्ध गाय के घी का उपयोग करें ऐसा करने से घर में परिवार में खुशहाली बनी रहती है,तथा माता प्रसन्न रहती हैं.


दीपावली के दिन दीपक जलाने के लिए सही समय चुने इस दिन दीपक सूर्यास्त के बाद तथा प्रदोष काल में दीपक जलाएं तथा माता लक्ष्मी का पूजन करें ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है तथा धन लक्ष्मी कुबेर का आशीर्वाद प्राप्त होता है.


दीपावली के दिन दिए जलाते समय मिट्टी से बनी दिए जलाएं धातु से बनी दीपक का उपयोग नहीं करें. वास्तु के अनुसार दिया जलाना बहुत ही अनुकूल होता है,साथ ही दिशा का ध्यान देना वास्तु के लिए उत्तम होता है.


दीपक जलाते समय इस बात का ध्यान रखे के दरवाजे के मुख्य दरवाजे के चौखट के दोनो बगल स्वास्तिक बनाएं तथा तथा उनके ऊपर दीपक जलाए .परिवार में शांति बनी रहती है.


पूर्व दिशा में दीपक जलाने से परिवार के सदस्यो का स्वास्थ्य ठीक रहता है,आय ठीक बना राहत है धन की कमी नहीं रहती है.


उतार दिशा में दीपक जलाने से सुख शांति तथा समृद्धि में लाभ होता है .


दक्षिण दिशा इस दिशा में दीपक जलाने से घर में परेशानी बढ़ जाता है रोग बढ़ जायेगा,परिवार में विवाद बढ़ जायेगा.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .


ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola