Dhanteras 2020: आज है धनतेरस पर्व, यहां जानिए खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और सामग्री लिस्ट...

Updated at : 13 Nov 2020 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanteras 2020: आज है धनतेरस पर्व, यहां जानिए खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और सामग्री लिस्ट...

Dhanteras 2020: आज धनतेरस है. इस दिन कुबेर और धन्‍वंतरी की पूजा की जाती है. दिवाली का त्योहार धनतेरस की पूजा से शुरू हो जाती है. कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है. इस बार धनतेरस का त्योहार 13 नवंबर दिन शुक्रवार यानि आज मनाया जाएगा. धनतेरस पर लोग नए बर्तन और नया सामान खरीदते हैं. धनतेरस पर विशेषतौर से भगवान धनवंतरी की पूजा करने का प्रावधान है.

ये देवताओं के चिकित्सक हैं, इसलिए इन्हें चिकित्सा का देवता माना जाता है. इनकी पूजा करने से शरीर के रोग नष्ट होते हैं. धनतेरस में मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है. मान्यता है कि धनतेरस पर विधि-विधान से पूजा करने पर आरोग्य और सुख-समृद्धि बनी रहती है. पूरे साल घर में मां लक्ष्मी की कृपा से बरकत रहती है. जानते हैं धनतेरस पूजा सामाग्री और विधि…

धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त

इस साल धनतेरस की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 28 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 59 मिनट के बीच है. इस शुभ मुहूर्त में भगवान धनवंतरि और धन के देवता कुबेर जी की पूजा की जाती है. भगवान धनवंतरि को विष्णु जी का वह रूप माना जाता है, जिनके हाथ में अमृत कलश हो.

इस मुहूर्त में खरीदें सोना

धनतेरस के दिन सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त होता है. इस साल आप धनतेरस के दिन सुबह 06:42 बजे से शाम के 05:59 बजे तक सोना खरीद सकते है. इस बार सोना खरीदने के लिए कुल 11 घंटे 16 मिनट का समय है. इस समय पर सोना खरीदने से पूरे साल घर में शुभ कार्य संपन्न होते हैं. साथ ही घर में सुख-शांति और समृद्धि भी आती है.

धनतेरस पूजा सामग्री

– लक्ष्मी-गणेश जी के चांदी के सिक्के

– 5 सुपारी

– मां लक्ष्मी को अर्पित करने के लिए 21 कमलगट्टे

– प्रसाद के लिए पीले और सफेद रंग की मिठाई

– 5 पान के पत्ते, कटे-फटे न हो

– लौंग

– कपूर

– रोली और अक्षत

– फूल-माला

– फलों में शरीफा सबसे उत्तम रहता है

– नारियल और मां लक्ष्मी को अर्पित करने के लिए गंगा जल

– कुछ पैसों के सिक्के

– धूप-दीप

– चंदन, हल्दी, शहद इत्यादि.

News Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola