Devshayani Ekadashi 2025 इस दिन, इन कामों से करें परहेज
Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Jun 2025 10:37 AM
Devshayani Ekadashi 2025 does and donts
Devshayani Ekadashi 2025: देवशयनी एकादशी परंपरागत रूप से भगवान विष्णु की शयन यात्रा का प्रारंभ मानी जाती है. इस दिन उपवास, पूजा और धार्मिक नियमों का पालन विशेष फलदायी होता है. हालांकि, कुछ कार्य ऐसे हैं जिन्हें इस दिन करने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं किन कामों से करें परहेज.
Devshayani Ekadashi 2025: हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर व्रत रखने की परंपरा है. इस दिन सृष्टि के पालनकर्ता भगवान विष्णु की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है. मान्यता है कि इस उपासना से जीवन में सुख, समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है. सभी एकादशियों में आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी, जिसे देवशयनी एकादशी कहा जाता है, विशेष महत्व रखती है. इस दिन व्रत, पूजा और दान-पुण्य करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होती है.
धार्मिक दृष्टि से यह एकादशी इसलिए विशेष
देवशयनी एकादशी, जिसे हरिशयनी एकादशी या पद्मा एकादशी भी कहा जाता है, आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है. यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इसी दिन से चातुर्मास की शुरुआत मानी जाती है. इस दिन से भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं और चार महीने बाद देवउठनी एकादशी को जागते हैं. धार्मिक दृष्टि से यह एकादशी बेहद पवित्र मानी जाती है, लेकिन इस दिन कुछ कार्यों से बचना जरूरी होता है, ताकि व्रत का पूर्ण फल प्राप्त हो सके.
इस दिन से शुरू होगा चातुर्मास, विवाह जैसे शुभ कार्यों पर लगेगा विराम
इन कार्यों से बचें देवशयनी एकादशी के दिन
अन्न और तामसिक भोजन का सेवन न करें
एकादशी के दिन चावल, दाल, गेहूं, मांस-मदिरा, प्याज-लहसुन और अन्य तामसिक चीजों का सेवन वर्जित होता है. व्रतधारी और श्रद्धालु इस दिन केवल फलाहार करते हैं.
नींद और आलस्य से बचें
यह दिन उपासना और साधना का होता है. अतः दिनभर सोने या बहुत अधिक आराम करने से पुण्य का ह्रास होता है.
क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें
इस दिन झगड़ा, कटु शब्द या अपशब्दों से बचना चाहिए. शांत मन और प्रेमपूर्ण व्यवहार से ही व्रत का संपूर्ण फल मिलता है.
झूठ बोलना और छल-कपट से बचें
किसी के साथ धोखा करना, झूठ बोलना या निंदा करना एकादशी जैसे पवित्र दिन पर निषेध माना गया है.
नाखून-कटिंग और बाल काटना न करें
इस दिन शरीर से जुड़े किसी भी प्रकार के कटाव या छेड़छाड़ (जैसे नाखून या बाल काटना) को अपवित्र कर्म माना जाता है.
किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत न करें
देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरुआत होती है, जो विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए निषिद्ध माना गया है.
देवशयनी एकादशी पर उपवास, भगवान विष्णु की पूजा, दान-पुण्य और संयमित जीवन का पालन करने से अत्यंत पुण्य की प्राप्ति होती है. इन बातों का ध्यान रखकर आप इस दिव्य तिथि का पूर्ण लाभ उठा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










