Dahi Handi 2024: इस दिन मनाई जाएगी दही हांडी, देखें डेट

Dahi Handi 2024: दही हांडी के उत्सव का आयोजन जन्माष्टमी के अगले दिन होता है. यह पर्व गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में धूमधाम से मनाया जाता है. अब देश के कई हिस्सों में इसका आयोजन होता है.
Dahi Handi 2024: जन्माष्टमी के अगले दिन दही हांडी का पर्व मनाया जाता है. ये आयोजन मुख्यत: गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में धूमधाम से मनाया जाता है. इस बार जन्माष्टमी 26 अगस्त को और दही हांडी उत्सव 27 अगस्त को मनाया जाएगा. यहां जाने दही हांडी के बारे में सब कुछ
Janmashtami 2024 Date: इस दिन मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी, डेट को लेकर ना हों कंफ्यूज
Janmashtami 2024: इस दिन मनाई जाएगी जन्माष्टमी, जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त
Bhadrapada Vrat Tyohar 2024: भाद्रपद माह शुरू, जानें इस महीने के व्रत त्योहार कि लिस्ट
जानें क्यों मनाया जाता है दही हांडी का पर्व ?
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाया जाने वाला दही हांडी श्रीकृष्ण (Krishna) की लीलाओं से जुड़ा त्योहार है. पौराणिक मन्याताओं के अनुसार, द्वापर युग में भगवान कृष्ण ने अपने बचपन में अपने दोस्तों के साथ माखन मिश्री चुराते थे और दोस्तों में बांट देते थे. इसीलिए कान्हा को माखन चोर भी कहा जाता है. माखन चोरी होने के डर से गोपियों ने माखन की मटकी को ऊंचे स्थान पर लटकाना आरंभ कर दिया. इसे आगे चलकर दही हांडी के रूप में मनाया जाने लगा.
कैसे मनाया जाता है दही हांडी का पर्व ?
दही हांडी उत्सव के दिन मिट्टी से बने बर्तन में दही भरकर ऊंचे स्थान पर लटका दिया जाता है. इसके बाद पुरुषों या महिलाओं का एक समूह, जिसे गोविंदा भी कहा जाता है, एक मानव पिरामिड बनाता है. इस मानव पिरामिड पर चढ़कर एक गोविंदा नारियल की मदद से मटकी को तोड़ता है.
कब मनाया जाएगा जन्माष्टमी का पर्व ?
इस साल जन्माष्टमी 26 अगस्त 2024, सोमवार के दिन पड़ रही है. शास्त्रों के अनुसार, इस दिन श्री कृष्ण की पूजा करने से हर तरह के दुखों का नाश होता है और सुख-समृद्धि, धन- वैभव की प्राप्ति होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










