Bhadrapada Vrat Tyohar 2024: भाद्रपद माह शुरू, जानें इस महीने के व्रत त्योहार कि लिस्ट
Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Aug 2024 12:06 PM
Bhadrapada Vrat Tyohar 2024 लिस्ट यहां देखें
Bhadrapada Vrat Tyohar 2024: भाद्रपद माह की शुरुआत आज 20 अगस्त से हो गई है. इस माह कई व्रत त्योहार मनाएं जाएंगे. आइए जानें
Bhadrapada Vrat Tyohar 2024: सावन माह संपन्न हो चुका है. इसके बाद अब आज 20 अगस्त से भाद्रपद माह शुरू हो गया है. भाद्रपद महीने का धार्मिक महत्व भी है. आइए जानते हैं कब शुरू होगा भाद्रपद का महीना और इस महीने के व्रत, त्योहार की लिस्ट.
Janmashtami 2024: इस दिन मनाई जाएगी जन्माष्टमी, जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त
भाद्रपद माह कब से शुरू हो रहा है ?
इस साल भाद्रपद का महीना एप 20 अगस्त 2024 से शुरू हो चुका है और 18 सितंबर तक चलेगा.
भाद्रपद माह में कौन कौन से व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे ?
20अगस्त 2024, मंगलवार – भादो की शुरुआत
22 अगस्त 2024, गुरुवार – कजरी तीज, बहुला चतुर्थी, हेरंब संकष्टी चतुर्थी
24 अगस्त 2024, शनिवार- बलराम जयंती
25 अगस्त 2024, रविवार – भानु सप्तमी
26 अगस्त 2024, सोमवार- कृष्ण जन्माष्टमी
27 अगस्त 2024, मंगलवार- दही हांडी
29 अगस्त 2024, गुरुवार – अजा एकादशी
31 अगस्त 2024, शनिवार- प्रदोष व्रत
2 सितंबर 2024, सोमवार – पिठोरी अमावस्या
6 सितंबर 2024, शुक्रवार- वराह जयंती, हरतालिका तीज
7 सितंबर 2024, शनिवार- गणेश चतुर्थी
8 सितंबर 2024, रविवार- ऋषि पंचमी
10 सितंबर 2024, मंगलवार- ललिता सप्तमी
11 सितंबर 2024, बुधवार- महालक्ष्मी व्रत आरंभ, दूर्वा अष्टमी, राधा अष्टमी
14 सितंबर 2024, शनिवार- परिवर्तिनी एकादशी
15 सितंबर 2024, रविवार- वामन जयंती, प्रदोष व्रत
16 सितंबर 2024, सोमवार – विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रांति
17 सितंबर 2024, मंगलवार – गणेश विसर्जन, अनंत चतुर्दशी, पूर्णिमा श्राद्ध
18 सितंबर 2024, बुधवार – पितृ पक्ष प्रारंभ, आंशिक चंद्र ग्रहण, भाद्रपद पूर्णिमा
भाद्रपद मास का महत्व क्या है ?
भाद्रपद मास को भादो मास के नाम से भी जाना जाता है. इस महीने में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, हरियाली तीज गणेश चतुर्थी, जलझूलनी एकादशी और अनंत चतुर्दशी जैसे खास व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं. इस माह चातुर्मास में होने के कारण कई नियमों का पालन करना होता है.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










