Choti Diwali 2025 Shubh Muhurat: आज है छोटी दिवाली, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
Published by : Neha Kumari Updated At : 19 Oct 2025 6:33 AM
AI Image
Choti Diwali 2025 Shubh Muhurat: छोटी दिवाली का त्योहार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है. इस साल यह पर्व आज यानी 19 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. आइए जानते हैं कि इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त कितने बजे शुरू होगा.
Choti Diwali 2025: छोटी दिवाली, जिसे नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है, धनतेरस के अगले दिन मनाई जाती है. यह पांच दिवसीय पर्व दिवाली का दूसरा दिन है. इस दिन भगवान कृष्ण, माता लक्ष्मी और भगवान हनुमान की आराधना की जाती है. आइए जानते हैं कि इस साल छोटी दिवाली किस तारीख को मनाई जाएगी और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा.
छोटी दिवाली कब है?
छोटी दिवाली कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है. इस साल छोटी दिवाली 19 अक्टूबर 2025 को मनाई जा रही है.
छोटी दिवाली के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त कितने बजे शुरू होगा?
छोटी दिवाली के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त 19 अक्टूबर 2025 को शाम 5:47 बजे से शुरू होकर रात 9:00 बजे तक रहेगा.
छोटी दिवाली के दिन पूजा कैसे करें?
सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पूजा स्थल की सफाई करें.फिर गंगाजल पूरे घर और मंदिर में छिड़कें. इसके बाद भगवान गणेश का ध्यान कर पूजा का प्रारंभ करें. भगवान को फल, फूल, तिलक, अक्षत, बाती, धूप और भोग अर्पित करें. इसके बाद माता लक्ष्मी और भगवान कृष्ण के मंत्रों का जाप करें. इस दिन भगवान हनुमान की चालीसा का पाठ करना भी बेहद शुभ माना गया है. अंत में आरती पढ़कर पूजा संपन्न करें.
यह भी पढ़ें: Rangoli Design on Diwali 2025: दिवाली में रंगोली बनाना क्यों शुभ है, जानें इसके धार्मिक कारण
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










