Chitragupta Puja 2024: आज है चित्रगुप्त पूजा,  यहां देखें शुभ मुहूर्त और महत्व

Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 Nov 2024 7:00 AM

विज्ञापन

Chitragupta Puja 2024

Chitragupta Puja 2024: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि को भाई दूज के पावन अवसर पर चित्रगुप्त और कलम-दवात की पूजा का आयोजन किया जाता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, श्री चित्रगुप्त जी का जन्म सृष्टिकर्ता ब्रह्मा जी की काया से हुआ था. चित्रगुप्त देवताओं के लेखापाल माने जाते हैं और वे मनुष्यों के पाप और पुण्य का लेखा-जोखा रखते हैं. इस दिन व्यापारी नए बही खातों की पूजा करते हैं और नए बही खातों पर 'श्री' लिखकर अपने कार्य की शुरुआत करते हैं. आज रविवार, 3 नवंबर को चित्रगुप्त पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है.

विज्ञापन

Chitragupta Puja 2024 :  चित्रगुप्त पूजा हिंदू धर्म में विशेष रूप से कायस्थ समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है. यह पूजा दीपावली के दो दिन बाद भाई दूज के अवसर पर आयोजित की जाती है, जब भगवान चित्रगुप्त की आराधना की जाती है. आज 3 नवंबर 2024 को चित्रगुप्त पूजा मनाई जा रही है. उन्हें यमराज का सहायक और कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाला देवता माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन चित्रगुप्त भगवान की पूजा करने से व्यक्ति को सुख, समृद्धि, प्रगति और बुद्धि में वृद्धि प्राप्त होती है.

Chitragupta Aarti in hindi: इस चित्रगुप्त पूजा पर जरूर करें इस आरती का पाठ, मिलेगी नर्क से मुक्ति

Chitragupta Puja 2024 Date And Time: कल है चित्रगुप्त पूजा, जानें किताब-कलम की पूजा की सही विधि

Aaj Ka Panchang: आज 3 नवंबर 2024 का पंचांग, देखें शुभ मुहूर्त और चन्द्रोदय का समय 

चित्रगुप्त पूजा 2024 का शुभ मुहूर्त

इस वर्ष चित्रगुप्त पूजा 3 नवंबर 2024 को आयोजित की जाएगी. इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 07:57 से लेकर दोपहर 12:04 तक रहेगा. चित्रगुप्त भगवान को देवताओं के लेखपाल के रूप में माना जाता है.

कलम-किताब की पूजा का महत्व

चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर कलम, दवात और बही खाता की पूजा का विशेष महत्व है. इस दिन कलम और किताब की पूजा करने से दैवीय सहायता प्राप्त होने की मान्यता है, और ऐसा माना जाता है कि इस दिन पूजी गई कलम सिद्ध हो जाती है.

चित्रगुप्त पूजा विधि

इस खास दिन की शुरुआत सुबह जल्दी स्नान करके करें. फिर अपने सामने भगवान चित्रगुप्त की तस्वीर या मूर्ति रखें.

चित्रगुप्त पूजा शुरू करने से पहले साफ कपड़े पहनें और पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठें. मूर्ति के सामने मिठाई, फूल, फल चढ़ाएं और अगरबत्ती जलाएं.


पूजा के दौरान अपने साथ डायरी और पेन रखना जरूरी है. पूजा के बाद सभी के साथ प्रसाद बांटने की परंपरा है.


एक खाली कागज लें और उस पर ग्यारह बार “श्री गणेशाय नमः” और “ओम चित्रगुप्त नमः” लिखें. भगवान चित्रगुप्त से आशीर्वाद मांगने और ज्ञान और बुद्धि के लिए प्रार्थना करने के लिए चित्रगुप्त मंत्र का जाप करें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola