Chandra Grahan 2024: शनि के चंद्र ग्रहण से 18 साल बाद भारत में दिखेगा ये नजारा, जानें राशियों पर क्या होगा प्रभाव
Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Jul 2024 1:36 PM
Chandra Grahan से राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव
Chandra Grahan 2024, Shani ka Chandra Grahan 2024: भारत में आज रात शनि ग्रह का चंद्र ग्रहण दिखाई देने वाला है.ये 24 और 25 जुलाई की मध्य रात्रि में कुछ घंटों के लिए नजर आएगा. आइए जानें इससे राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा.
Chandra Grahan 2024, Shani ka Chandra Grahan 2024: आज 24 और कल 25 जुलाई की रात को भारत में एक दुर्लभ खगोलीय घटना घटने वाली है. 18 साल बाद भारत में शनि का चंद्र ग्रहण दिखाई देगा. यह घटना मध्यरात्रि में घटेगी, 24 जुलाई की रात 1:30 बजे से शुरू होकर धीरे-धीरे बढ़ेगी. इसका असर विभिन्न राशियों पर भी पड़ेगा.
ग्रहण का समय
1:30 बजे: ग्रहण का प्रारंभ
1:45 बजे: पूर्ण चंद्र ग्रहण (चंद्रमा शनि ग्रह को पूरी तरह से ढक लेगा)
2:25 बजे: ग्रहण का समापन (शनि ग्रह चंद्रमा के पीछे से निकलना शुरू होगा)
कहां दिखाई देगा
यह चंद्र ग्रहण भारत सहित दक्षिण-पूर्व एशिया, पश्चिमी प्रशांत, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और यूरोप के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा
मेष, कर्क, तुला और मकर राशि
इन राशियों के जातकों को इस दौरान मानसिक तनाव, चिंता और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. करियर में बाधाएं आ सकती हैं और धन हानि की भी संभावना है.
वृषभ राशि
परिवार में कलह और तनाव की स्थिति बन सकती है. हालांकि नौकरी में बदलाव या पदोन्नति मिलने के योग भी हैं. यात्रा के अवसर मिल सकते हैं लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा.
मिथुन, कन्या और धनु राशि
इन राशियों के लिए यह ग्रहण शुभ संकेत लेकर आ सकता है. शिक्षा और करियर में सफलता मिल सकती है. धन लाभ होने और यात्राओं पर जाने के भी योग हैं. स्वास्थ्य भी अच्छा रहने की संभावना है.
सिंह और मीन राशि
संतान संबंधी चिंताएं, प्रेम संबंधों में परेशानी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सिंह राशि वालों को परेशान कर सकती हैं. हालांकि करियर में प्रगति का भी योग है. मीन राशि वालों के लिए आध्यात्मिकता में रुचि बढ़ने और धन लाभ होने की संभावना है. करियर में भी प्रगति के योग हैं.
वृश्चिक और कुंभ राशि
इन राशियों के जातकों को गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए. साथ ही इन्हें स्वास्थ्य और धन हानि का सामना करना पड़ सकता है. कुंभ राशि वालों को सामाजिक जीवन से जुड़े लाभ मिल सकते हैं.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










