Chandra Grahan 2024: जल्द लगने जा रहा है साल का दूसरा चंद्रग्रहण, जानें क्या भारत में आएगा नजर

Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Aug 2024 7:00 AM

विज्ञापन

Chandra Grahan 2024 इस दिन लगने जा रहा है साल का दूसरा चंद्रग्रहण

Chandra Grahan 2024: साल का दूसरा चंद्रग्रहण अगले महीने लगने जा रहा है. यहां जानें क्या सितंबर माह में लगने जा रहा ग्रहण भारत में नजर आएगा.

विज्ञापन

Chandra Grahan 2024: साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024 को लग चुका है. अब जल्द ही साल का दूसरा चंद्रग्रहण लगने जा रहा है. आपको बता दें अगला चंद्र ग्रहण एक आंशिक ग्रहण होगा जिसे दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा. यहां देखें इस ग्रहण से जुड़ी हर जानकारी

Surya Grahan 2024: साल का दूसरा सूर्यग्रहण इस दिन, जानें कब लगेगा सूतक काल

Surya Grahan 2024: इस दिन लगेगा साल का दूसरा सूर्यग्रहण, जानें कैसे लगता है ग्रहण

Surya Grahan 2024: इस दिन लगने जा रहा है साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें क्या भारत में दिखाई देगा

कब लगेगा साल का दूसरा चंद्रग्रहण ?

साल का दूसरा चंद्रग्रहण अगले महीने यानी 18 सितंबर को पड़ेगा. यह ग्रहण भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को पड़ेगा.

कितने बजे लगेगा साल का दूसरा चंद्रग्रहण ?

साल का दूसरा चंद्रग्रहण की शुरूआत 18 सितंबर को सुबह 06:11 बजे होगी और अगले दिन सुबह 10:17 बजे खत्म होगी.

किन जगहों पर नजर आएगा साल का दूसरा चंद्रग्रहण ?

इस साल 18 सितंबर में लगने वाला साल का दूसरा चंद्र ग्रहण एशिया के अधिकतर हिस्सों, यूरोप, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक, अंटार्कटिका और हिंद महासागर के सीमित क्षेत्रों में दिखेगा.

क्या भारत में नजर आएगा साल का दूसरा चंद्रग्रहण ?

भारत में मुंबई समेत कुछ पश्चिमी शहरों में यह चंद्र ग्रहण दिख सकता है. भारतीय समय के अनुसार साल का दूसरा चंद्र ग्रहण सुबह के समय लगेगा, ऐसे में यह संभावना बहुत कम है कि चंद्रग्रहण भारत में दिखेगा.

चंद्रग्रहण कितने प्रकार का होता है ?

चंद्र ग्रहण तीन प्रकार का होता है.आंशिक चंद्र ग्रहण, पूर्ण चंद्र ग्रहण और उपछाया चंद्र ग्रहण इनके नाम होते हैं.

Dahi Handi 2024: इस दिन मनाई जाएगा दही हांडी, देखें डेट

Janmashtami 2024 Date: इस दिन मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी, डेट को लेकर ना हों कंफ्यूज

Janmashtami 2024: इस दिन मनाई जाएगी जन्माष्टमी, जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola