ePaper

Chandra Grahan 2024: लगने वाला है साल का आखिरी चंद्रग्रहण, इस दौरान करें इन मंत्रों का जाप, होगा ये फायदा

Updated at : 12 Sep 2024 10:16 AM (IST)
विज्ञापन
Chandra Grahan 2024 Mantras

Chandra Grahan 2024 Mantras

Chandra Grahan 2024: साल का आखिरी चंद्रग्रहण लगने जा रहा है. आइए जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से कि इसके दौरान किन मंत्रों का जाप करना चाहिए.

विज्ञापन

Chandra Grahan 2024: साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण अगले सप्ताह लगने जा रहा है. यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जिसका प्रभाव दुनियाभर में रहेगा. आइए जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से कि ये चंद्रग्रहण कब लगेगा और इस दौरान किन मंत्रों का जाप से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

Chandra Grahan 2024 Date: इस दिन लगने वाला है साल का दूसरा चंद्रग्रहण, जानें क्या भारत में आएगा नजर

कब लगेगा साल का दूसरा चंद्रग्रहण ?

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण बुधवार 18 सितंबर को लगेगा.

साल के आखिरी चंद्रग्रहण की अवधि क्या होगी ?

साल का आखिरी चंद्रग्रहण 18 सितंबर को सुबह 06.11 बजे लगेगा और सुबह 10.17 बजे खत्म होगा. चंद्र ग्रहण की अवधि 4 घंटे, 06 मिनट होगी.

चंद्रग्रहण के दौरान किन मंत्रों का करें जाप ?

ॐ श्रां श्रीं श्रौं चन्द्रमसे नम:
ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चंद्राय नम:.
ॐ भूर्भुव: स्व: अमृतांगाय विदमहे कलारूपाय धीमहि तन्नो सोमो प्रचोदयात्.
ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:
दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णव सम्भवम .
नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुट भूषणं ..

कहां दिखेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण ?

यह चंद्र ग्रहण उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, हिंद महासागर, अफ्रीका, आर्कटिक यूरोप, अटलांटिक महासागर और अंटार्कटिका में दिखाई देगा.

क्या भारत में नजर आएगा चंद्रग्रहण ?

भारत के समय अनुसार यह चंद्र ग्रहण सुबह के समय है, इसलिए भी चंद्र ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola