ePaper

Chanakya Niti: कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, जानिए चाणक्य की इन बातों में छिपा है सफलता का रहस्य...

Updated at : 25 Sep 2020 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti: कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, जानिए चाणक्य की इन बातों में छिपा है सफलता का रहस्य...

Chanakya Niti Hindi: आचार्य चाणक्य एक योग्य शिक्षक होने के साथ साथ एक कुशल अर्थशास्त्री भी थे. चाणक्य की शिक्षाएं व्यक्ति को सफल और श्रेष्ठ बनने के लिए प्रेरित करती हैं. चाणक्य की शिक्षाओं में मानव कल्याण की भावना निहित है. चाणक्य नीति व्यक्ति को सफल बनने के लिए प्रेरित करती है.

विज्ञापन

Chanakya Niti Hindi: आचार्य चाणक्य एक योग्य शिक्षक होने के साथ साथ एक कुशल अर्थशास्त्री भी थे. चाणक्य की शिक्षाएं व्यक्ति को सफल और श्रेष्ठ बनने के लिए प्रेरित करती हैं. चाणक्य की शिक्षाओं में मानव कल्याण की भावना निहित है. चाणक्य नीति व्यक्ति को सफल बनने के लिए प्रेरित करती है, जो व्यक्ति निराशा के दलदल में फंस जाते हैं और हताश होकर बैठ जाते हैं ऐसे लोगों के लिए आचार्य चाणक्य की चाणक्य नीति अंधेरे में रोशनी की तरह काम करती है. इसलिए चाणक्य की चाणक्य नीति को आज भी लोग पसंद करते हैं और नित चाणक्य नीति का अध्ययन करते हैं.

चाणक्य के अनुसार हर व्यक्ति अपने जीवन में सफल होना चाहता है, इसके लिए वह निरंतर कठोर परिश्रम करता है. लेकिन कई बार अथक प्रयासों के बाद भी सफल नहीं हो पाता है. चाणक्य की मानें तो व्यक्ति को कभी निराश नहीं होना चाहिए, सफलता प्राप्त करने के लिए उसे निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए, क्योंकि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है. इसलिए चाणक्य की इन बातों को जरुर जान लेना चाहिए.

Also Read: Chanakya Niti: इन 5 लोगों को कभी न बताएं अपने व्यवसाय से जुड़ी बातें, जानें ऐसे लोगों के बारें में क्या कहते है चाणक्य…
लक्ष्य को पाने के लिए परिश्रम जारी रखें

चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को अपनी क्षमता और योग्यता के आधार पर लक्ष्य का निर्धारण करना चाहिए. लक्ष्य का निर्धारण करने के बाद उसे प्राप्त करने के लिए कठोर परिश्रम करना चाहिए. किसी भी लक्ष्य को भेदने के लिए एक मात्र मार्ग परिश्रम है. परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता है. इसलिए अधिक से अधिक परिश्रम करने के लिए व्यक्ति को सदैव तैयार रहना चाहिए, क्योंकि परिश्रम में ही सफलता छिपी होती है.

ज्ञान किसी से भी प्राप्त करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए

चाणक्य के अनुसार जीवन में सफलता उसी को मिलती है, जो व्यक्ति ज्ञान को प्राप्त करने के लिए हमेशा तैयार रहता है वे कभी असफल नहीं होता है. क्योंकि ज्ञान के बिना सफलता कठिन है. इसलिए ज्ञान प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को नदी भी पार करनी पड़े तो करने से पीछे नहीं हटना चाहिए. ज्ञान किसी से भी प्राप्त करने के लिए तैयार रहना चाहिए.

Also Read: Chanakya Niti: चाणक्य की इन बातों में छिपा है कामयाबी का रहस्य, पढ़े बिजनेस में सफलता हासिल करने के लिए चाणक्य नीति…
बुरी संगत और बुरी आदतों से दूर रहना चाहिए

चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को जीवन में दो चीजों से हमेशा दूर रहना चाहिए. चाणक्य कहते हैं कि जीवन में सफल होना है तो बुरी संगत और बुरी आदतों से दूर ही रहने में भलाई है. क्योंकि बुरी संगत और बुरी आदतें प्रतिभाशाली व्यक्ति का भी भविष्य चौपट कर देती हैं.

News Posted by: Radheshyam kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola