नवरात्रि के 9 दिन पहनें ये 9 शुभ रंग, मां दुर्गा बरसाएंगी विशेष कृपा

Updated at : 18 Mar 2026 1:58 PM (IST)
विज्ञापन
Chaitra Navratri

मां दुर्गा (एआई तस्वीर)

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में अलग-अलग रंगों के कपड़े पहनने का विशेष महत्व होता है. प्रत्येक रंग का अपना अलग अर्थ और प्रतीक होता है, जो आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालता है. आइए जानते हैं कि नवरात्रि के इन नौ दिनों में किस रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है.

विज्ञापन

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 19  मार्च 2025 से शुरू हो रही है. यह हिंदू धर्म का एक बहुत पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व है. नवरात्रि के इस 9 दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. इस समय भक्त घरों मंदिरो और पंडालों में माता स्थापित कर बड़े ही धुमधाम से पूजा करते है और व्रत रखते है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के हर दिन एक खास रंग का विशेष महत्व होता है. अगर आप उस दिन के अनुसार शुभ रंग के कपड़े  पहनकर पूजा करते हैं, तो इसका पूजा और आपके जीवन पर बेहद अच्छा प्रभाव पड़ता है. 

पहला दिन – मां शैलपुत्री (नारंगी रंग)

नवरात्रि का पहला दिन नई शुरुआत का प्रतीक होता है. इस दिन नारंगी रंग पहनना शुभ माना जाता है, जो ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक है.

दूसरा दिन – मां ब्रह्मचारिणी (सफेद रंग)

इस दिन सफेद रंग धारण करना अच्छा होता है. यह शांति, पवित्रता और सादगी का प्रतीक है और मन को शांत रखता है.

तीसरा दिन – मां चंद्रघंटा (लाल रंग)

लाल रंग शक्ति, साहस और भक्ति का प्रतीक है. इस दिन लाल कपड़े पहनने से आत्मविश्वास बढ़ता है.

चौथा दिन – मां कूष्मांडा (रॉयल ब्लू)

रॉयल ब्लू रंग गहराई और स्थिरता को दर्शाता है. यह रंग बुद्धि और सोचने की क्षमता को मजबूत करता है.

पांचवां दिन – मां स्कंदमाता (पीला रंग)

पीला रंग खुशी, ज्ञान और समृद्धि का प्रतीक है. इसे पहनने से घर में सकारात्मक माहौल बनता है.

छठा दिन – मां कात्यायनी (हरा रंग)

हरा रंग प्रकृति, विकास और नई शुरुआत का संकेत है. यह जीवन में ताजगी और सकारात्मक ऊर्जा लाता है.

सातवां दिन – मां कालरात्रि (ग्रे रंग)

ग्रे रंग साहस और मजबूती का प्रतीक है. यह नकारात्मकता को दूर करने और आत्मबल बढ़ाने में मदद करता है.

आठवां दिन – मां महागौरी (बैंगनी रंग)

बैंगनी रंग शांति, प्रेम और तरक्की का प्रतीक है. यह जीवन में संतुलन और स्थिरता लाता है.

नौवां दिन – मां सिद्धिदात्री (मोर हरा रंग)

नवरात्रि के अंतिम दिन मोर हरा रंग पहनना शुभ माना जाता है. यह रंग खुशहाली, सुंदरता और आध्यात्मिक विकास का प्रतीक है.

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri: कल है घटस्थापना, जल्दी से नोट कर लें पूजा की सामग्री और विधि

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola