चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन तप और संयम की देवी का करें स्मरण, यहां पढ़ें मां ब्रह्मचारिणी की पूरी आरती

Published by : Neha Kumari Updated At : 20 Mar 2026 4:51 AM

विज्ञापन

मां ब्रह्मचारिणी (एआई तस्वीर)

Maa Brahmacharini Ki Aarti: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा और आरती करने का विधान है. मान्यता है कि जो भक्त सच्चे मन से माता की आराधना करता है, उस पर माता की कृपा सदा बनी रहती है और जीवन में खुशहाली आती है.

विज्ञापन

Maa Brahmacharini Ki Aarti: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन तप, त्याग और संयम की प्रतीक मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. देवी का यह स्वरूप साधना और तपस्या का प्रतीक माना जाता है, जो भक्तों को धैर्य और आत्मबल प्रदान करता है. इस दिन मां ब्रह्मचारिणी का स्मरण करने से मन में एकाग्रता बढ़ती है और जीवन के कठिन मार्ग भी सरल हो जाते हैं. श्रद्धा के साथ की गई पूजा से मां प्रसन्न होती हैं और भक्तों को ज्ञान व शक्ति का आशीर्वाद देती हैं. पूजा के बाद आरती अवश्य करनी चाहिए, क्योंकि आरती के बिना पूजा अधूरी रह जाती है.

मां ब्रह्मचारिणी की आरती | Maa Brahmacharini Ki Aarti

जय अंबे ब्रह्मचारिणी माता।
जय चतुरानन प्रिय सुखदाता।।

ब्रह्मा जी के मन भाती हो।
ज्ञान सभी को सिखलाती हो।।

ब्रह्म मंत्र है जाप तुम्हारा।
जिसको जपे सकल संसारा।।

जय गायत्री वेद की माता।
जो मन निसदिन तुम्हें ध्याता।।

कमी कोई रहने न पाए।
कोई भी दुख सहने न पाए।।

उसकी विरति रहे ठिकाने।
जो तेरी महिमा को जाने।।

रुद्राक्ष की माला लेकर।
जपे जो मंत्र श्रद्धा देकर।।

आलस छोड़ करे गुणगाना।
मां, तुम उसको सुख पहुंचाना।।

ब्रह्मचारिणी तेरो नाम।
पूर्ण करो सब मेरे काम।।

भक्त तेरे चरणों का पुजारी।
रखना लाज मेरी महतारी।।

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें:Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola