Aaj Ka Panchang 11 april 2024: आज चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है, जानें पूजा से पहले पंचांग में शुभ-अशुभ समय

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka Panchang 11 april 2024: आज चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है, जानें पूजा से पहले पंचांग में शुभ-अशुभ समय

Chaitra Navratri 2024 3rd Day: मां चंद्रघंटा की पूजा नवरात्रि के तीसरे दिन लाल वस्त्र धारण करके करना उत्तम होता है. आइए जानते है मां चंद्रघंटा की पूजन विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में…

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 11 april 2024: आज चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है. आज के दिन दुर्गा मां के तीसरे स्वरूप देवी चंद्रघंटा की पूजा-उपासना की जाएगी. धार्मिक मान्यता है कि आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मां चंद्रघंटा की पूजा करने से दांपत्यजीवन में खुशियां आती हैं. यदि आप चाहते हैं कि आपकी शादीशुदा जिंदगी सुखमय रहे तो आज के दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा जरूर करें. आज के दिन श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना करने से मां की कृपा सदैव भक्तों पर बनी रहती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. मां चंद्रघंटा मां पार्वती का रौद्र रूप हैं. आइए आज के पंचांग में जानते है मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा करने के लिए शुभ समय, मुहूर्त, पूजन विधि, महत्व, मंत्र आदि के बारे में विस्तार से.

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा करने का शुभ मुहूर्त
आज नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा नियमानुसार और शुभ मुहूर्त में ही करें तभी लाभ होगा. पूजा करने के लिए शुभ समय लाभ काल में सुबह 10 बजकर 45 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 10 मिनट तक है. अमृत काल में दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से लेकर 01 बजकर 36 मिनट तक है. वहीं, शुभ काल में अपराह्न 03 बजकर 03 मिनट से सायं 04 बजकर 28 मिनट तक है.

11 अप्रैल 2024 दिन बुधवार
चैत्र शुक्ल पक्ष तृतीया शाम -06:05 उपरांत चतुर्थी
श्री शुभ संवत-2081,शाके-1946,
हिजरी सन-1445-46
सूर्योदय-05:30
सूर्यास्त-06:10
सूर्योदय कालीन नक्षत्र- कृतिका उपरांत रोहिणी ,
योग – प्रीति ,करण-तै ,
सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- मीन , चंद्रमा-मेष , मंगल-कुम्भ , बुध- मेष , गुरु-मेष ,शुक्र-
मीन ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या

Also Read: Chaitra Navratri 2024 3rd Day: चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त-पूजा विधि, मंत्र और आरती

चौघड़िया गुरुवार
प्रातः:06:00 से 07:30 शुभ
प्रात:07:30 से 09:00 तक रोग
प्रातः 09.00 से 10.30 तक उद्वेग
प्रातः10:30 से 12:00 तक चर
दोपहर: 12:00 से 1:30 तक लाभ
दोपहरः 01:30 से 03:00 तक अमृत
शामः 03:00 से 04:30 तक काल
शामः 04:30 से 06:00 तक शुभ

उपाय
तंदूर की बनी रोटी कुत्तों को खिलायें ।
आराधनाः ऊं हं हनुमते रूद्रात्मकाय हुं फट कपिभ्यो नम: का 1 माला जाप करें।
खरीदारी करने का समय:
शामः 03:00 से 04:30 तक
राहुकाल: दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशाशूल-अग्नेय एवं दक्षिण
।।अथ राशि फलम्।।

ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे
यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न [email protected] या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola