Chaitra Navratri 2024 3rd Day: चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त-पूजा विधि, मंत्र और आरती
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 11 Apr 2024 3:37 PM
Chaitra Navratri 2024 3rd Day
Chaitra Navratri 2024 3rd Day: माता दुर्गा जी के नौ दिन, नौ रूप 9 वरदान की तरह हैं. नवरात्रि के तीसरे दिन गुरुवार को नवदुर्गा के तीसरे रूप मां चंद्रघंटा की उपासना की जाएगी. आइए जानते है मां चंद्रघंटा की पूजन विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में…
Chaitra Navratri 2023 3rd Day: नवरात्रि के हर एक दिन आदिशक्ति की उपासना के लिए विशेष है. देवी मां के नौ दिन, नौ रूप 9 वरदान की तरह हैं. ग्रहों का संकट, जीवन की बाधाएं और मानसिक परेशानियां देवी के आशीर्वाद से दूर हो जाती हैं. 11 अप्रैल दिन गुरुवार को चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है. नवरात्रि के तीसरे दिन गुरुवार को नवदुर्गा के तीसरे रूप मां चंद्रघंटा की उपासना की जाएगी. आइए ज्योतिषाचार्य पंडित पीयूष पाराशर से जानते है मां चंद्रघंटा की पूजन विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में…
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा करने का शुभ मुहूर्त
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा नियमानुसार और शुभ मुहूर्त में ही करें तभी लाभ होगा. पूजा करने के लिए शुभ समय लाभ काल में सुबह 10 बजकर 45 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 10 मिनट तक है. अमृत काल में दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से लेकर 01 बजकर 36 मिनट तक है. वहीं, शुभ काल में अपराह्न 03 बजकर 03 मिनट से शाम 04 बजकर 28 मिनट तक शुभ मुहूर्त है.
नवरात्रि के तीसरे दिन की पूजा विधि
मां चंद्रघंटा की पूजा विधि नवरात्रि के तीसरे दिन लाल वस्त्र धारण करके मां चंद्रघंटा की उपासना करना उत्तम होता है. इस दिन स्नान करने के बाद सबसे पहले सभी देवी-देवताओं का आह्वान करना चाहिए, इसके बाद मां चंद्रघंटा का ध्यान करें और प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराएं. मां चंद्रघंटा को धूप, रोली, चंदन,दीप, अक्षत अर्पित करें. पूजा के दौरान मां को कमल और शंखपुष्पी के फूल चढ़ाए. मां को लाल फूल, रक्त चंदन और लाल चुनरी समर्पित करना चाहिए. मां को दूध या फिर दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं. मां के मंत्र का एक माला जाप करें. पूजा के अंत में व्रत कथा का पाठ करें और आरती जरूर करें.
मां चंद्रघंटा को इन चीजों का लगाएं भोग
मां दुर्गा के सभी स्वरूपों की पूजा करने के दौरान अलग-अलग तरह के भोग लगाए जाते हैं. नवरात्रि के तीसरे दिन रात्रि में माता चंद्रघंटा के सामने बैठ जाएं, इसके बाद लाल वस्त्र धारण कर माता को लाल फूल और लाल वस्त्र अर्पित करें. मंत्र जाप के बाद लाल वस्त्र को अपने पास सुरक्षित रख लें. मां चंद्रघंटा को आप भोग में सेब, केला, दूध की मिठाई, खीर आदि का भोग लगाएं, क्योंकि ये चीजें उनकी पसंदीदा हैं.
मां चंद्रघंटा की पूजा मंत्र
या देवी सर्वभूतेषु माँ चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
पिण्डज प्रवरारूढ़ा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते महयं चन्द्रघण्टेति विश्रुता।।
मां चंद्रघंटा की महिमा
मां चंद्रघंटा के माथे पर अर्धचंद्र सुशोभित है, इसलिए इन्हें चंद्रघंटा कहा गया है. माता चंद्रघंटा के दस हाथ है. इनके दसों हाथों में अस्त्र शस्त्र हैं और इनकी मुद्रा युद्ध की है. इनकी पूजा करने वाला व्यक्ति पराक्रमी और निर्भय हो जाता है. ज्योतिष में इनका संबंध मंगल ग्रह से होता है. इनकी आराधना से स्वभाव में भी विनम्रता आती है..
नवरात्रि के तीसरे दिन का महत्व
नवरात्रि का तीसरा दिन साहस और आत्मविश्वास पाने का है. इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना करने पर हर तरह के भय से मुक्ति मिल जाती है. नवरात्रि के तीसरे दिन माता चन्द्रघण्टा की पूजा-अर्चना उन लोगों को विशेष रूप से करनी चाहिए, जिनकी कुंडली में मंगल कमजोर है. नवरात्रि के तीसरे दिन विशेष साधना से व्यक्ति निर्भय हो जाता है.
मां चंद्रघंटा की आरती

मां दुर्गा की आरती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










