Budh Pradosh Vrat 2024: कार्तिक माह का अंतिम प्रदोष व्रत आज, नोट कर लें शुभ मुहूर्त और महत्व

Published by : Shaurya Punj Updated At : 13 Nov 2024 8:02 AM

विज्ञापन

Budh Pradosh Vrat 2024

Budh Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण उपवास है, जिसे हर महीने की कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। यह व्रत विशेष रूप से भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित है। आज 13 नवंबर 2024 को बुध प्रदोष व्रत रखा जाएगा, जानें इसका महत्व

विज्ञापन

Budh Pradosh Vrat 2024:  भगवान शिव के अनुयायी प्रत्येक माह में दो बार प्रदोष व्रत का पालन करते हैं.यह व्रत माह के दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर आयोजित किया जाता है और यह भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित है.इस वर्ष 13 नवंबर को प्रदोष व्रत का आयोजन किया जा रहा है.ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन उपवास और शिव परिवार की पूजा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है, जो जीवन में सुख और समृद्धि का संचार करती है.

बुध प्रदोष व्रत के लिए पूजा का समय

13 नवंबर को प्रदोष पूजा का समय शाम 5 बजकर 28 मिनट से 8 बजकर 7 मिनट तक निर्धारित किया गया है, जो कुल 2 घंटे 39 मिनट का है.इस दिन प्रदोष काल का समय भी इसी अवधि में है, अर्थात् 5 बजकर 28 मिनट से 8 बजकर 7 मिनट तक.

प्रदोष व्रत  पूजा सामग्री लिस्ट

चंदन, अक्षत, फल, फूल, बिल्वपत्र, जनेऊ, कलावा, कपूर, दीपक, अबीर, गुलाल आदि

प्रदोष व्रत की पूजा विधि

प्रदोष व्रत के दिन प्रातः जल्दी उठें.स्नान आदि के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनें.पूजा स्थल से पुराने फूलों को हटा कर मंदिर को साफ करें.शिवलिंग पर जल अर्पित करें.मंदिर में दीपक जलाएं.शिव-गौरी और गणेशजी की विधिपूर्वक पूजा करें.शिवजी की आरती करें और संध्या पूजा की तैयारी करें, यदि संभव हो तो शाम को पुनः स्नान करें.इसके बाद शिव मंदिर जाएं या घर पर भी शिवलिंग पर जल, बिल्वपत्र, मदार, फल, फूल, भांग और चंदन अर्पित करें.शिवजी के मंत्रों का जाप करें.इसके बाद शिवजी की आरती करें.अंत में पूजा के दौरान हुई किसी भी गलती के लिए क्षमा प्रार्थना करें.

बुध प्रदोष व्रत का महत्व

मान्यता है कि त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत करने से प्रदोष काल में विधिपूर्वक भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है.  इस दिन विशेष पूजा करने से आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है और आपके घर में सुख-समृद्धि के अवसर बनते हैं. इसके अतिरिक्त, बुध की स्थिति आपकी कुंडली में और अधिक सुदृढ़ होती है और इसके सकारात्मक प्रभाव में वृद्धि होती है. आपकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं. बुध प्रदोष तिथि का व्रत शिक्षा और ज्ञान की प्राप्ति के लिए किया जाता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola