Bhadrapada Masik Shivratri 2024 Date: इस दिन मनाई जाएगी भाद्रपद की मासिक शिवरात्रि, देखें शुभ मुहूर्त

Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Aug 2024 9:41 AM

विज्ञापन

Bhadrapada Masik Shivratri 2024 किस दिन मनाई जाएगी

Bhadrapada Masik Shivratri 2024: इस साल 01 सितंबर को भाद्रपद माह की शिवरात्रि मनाई जाएगी. ऐसा कहा जाता है कि जो भक्त इस दिन कठिन उपवास का पालन करते हैं, उन्हें शिव-शक्ति का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त होता है.

विज्ञापन

Bhadrapada Masik Shivratri 2024 Date: हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व भाद्रपद शिवरात्रि, 1 सितंबर, 2024 को मनाया जाएगा. यह विशेष दिन भगवान शिव, हिंदू त्रिमूर्ति में से एक, को समर्पित है. भक्त इस अवसर पर व्रत रखते हैं, पूजा अनुष्ठान करते हैं और भगवान शिव के आशीर्वाद की कामना करते हैं.

शिवरात्रि का आध्यात्मिक महत्व अत्यधिक है. यह दिन शिव भक्तों के लिए विशेष होता है, क्योंकि इस दिन भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का अवसर होता है. शिवरात्रि के दिन व्रत रखने और पूजा करने से पापों का नाश होता है, मनोकामनाएं पूरी होती हैं और आध्यात्मिक उन्नति होती है. मासिक शिवरात्रि के दिन ग्रह पीड़ा दूर करने का बहुत ही उत्तम दिन होता है.

Mangal Gochar 2024: मंगल का मिथुन में गोचर इन राशियों के लिए लाएगा कठिन समय

भाद्रपद की मासिक शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त और योग क्या है ?

तिथि: 1 सितंबर, 2024 को तड़के 3 बजकर 40 मिनट से 2 सितंबर, 2024 को सुबह 5 बजकर 21 मिनट तक.
निशिता मुहूर्त: 1 सितंबर को दोपहर 11 बजकर 58 मिनट से रात 12 बजकर 44 मिनट तक.
शुभ योग: परिघ योग प्रातःकाल से शाम 5:50 तक और उसके बाद शिव योग.
नक्षत्र: अश्लेषा नक्षत्र प्रातःकाल से रात 9:49 तक और उसके बाद मघा नक्षत्र.

भाद्रपद की मासिक शिवरात्रि का पूजा विधि और महत्व क्या है ?

शिवलिंग का अभिषेक: गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी और शक्कर से शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है.
बेल पत्र: बेल पत्र शिवजी को प्रिय है, इसलिए इसे चढ़ाना चाहिए.
धूप-दीप: धूप और दीप जलाकर शिवजी की पूजा की जाती है.
मंत्र जाप: ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप किया जाता है.
व्रत: इस दिन व्रत रखने से पापों का नाश होता है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

भाद्रपद की मासिक शिवरात्रि पर जलाभिषेक का समय क्या है ?

ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 4:29 से 5:14 बजे तक.
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:55 से 12:46 बजे तक.
पूरे दिन जलाभिषेक किया जा सकता है.
राहुकाल: शाम 5:07 से 6:42 बजे तक.

भाद्रपद की मासिक शिवरात्रि पर ज्योतिषिये उपाय क्या हैं ?

चंद्र दोष


चन्द्रमा दोष दूर करने का यह दिन बहुत शुभ दिन होता है. आपके जन्मकुंडली में चन्द्रमा दूषित है. आपके द्वारा किए गए कार्य में देर से सफलता मिलती है. आपकी मानसिक स्थिती ठीक नही हो मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव के पूजन से दोष दूर होते है.

शनि के अशुभ प्रभाव

शनि के अशुभ प्रभाव से परेशान है शिवरात्रि के दिन आप भगवान शिव का पुजन करने तथा अभिषेक करने से शनि के अशुभ दृष्टि से बचा जा सकता है. मनोकामना का पूर्ति होती है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola