Basant Panchami 2026 Daan: बसंत पंचमी पर किताबों के दान से मिलती माता की कृपा, घर में बढ़ती है पॉजिटिविटी

Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Jan 2026 3:05 PM

विज्ञापन
बसंत पंचमी पर किन चीजों के दान से मिलेगा पुण्यफल

Saraswati Puja 2026 Daan: बसंत पंचमी पर दान का बहुत महत्व है. किताब, स्टेशनरी, सफेद कपड़े, दूध, मिठाई और अन्न का दान करने से विद्या, बुद्धि और सफलता में बढ़ोतरी होती है. जानिए सरस्वती माता को प्रसन्न करने के आसान और असरदार उपाय.

विज्ञापन

Basant Panchami 2026 Daan: बसंत पंचमी का दिन सरस्वती माता को समर्पित है. विद्या और ज्ञान की देवी मानी जाने वाली मां सरस्वती का दिन विशेषकर छात्रों क् लिए खास हो जाता है. कहा जाता है कि सरस्वती पूजा पर श्रद्धा और भक्ति के साथ दान करने से मनचाहा फल मिलता है. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान करना सबसे लाभकारी है, तो ये जानकारी आपके काम आएगी.

किताब और स्टेशनरी का दान

सरस्वती माता को विद्या की देवी माना जाता है. इसलिए सबसे शुभ दान किताब, कॉपी और पेन-पेंसिल का माना गया है. छात्र या पढ़ाई करने वाले लोग किसी गरीब बच्चे को ये चीजें दें. इससे पढ़ाई में मन लगेगा, याददाश्त तेज होगी और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग बनेंगे.

सफेद कपड़े का दान

सरस्वती माता को सफेद रंग अत्यंत प्रिय है. सरस्वती पूजा के दिन सफेद कपड़े, साड़ी, धोती या दुपट्टा दान करना शुभ होता है. इससे मानसिक शांति मिलती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.

दूध और उससे बनी चीजों का दान

दूध से बनी चीजें जैसे खीर, दही या दूध का दान करना बहुत लाभकारी है. इसे ब्राह्मण, कन्या या जरूरतमंद को दें. इससे बुद्धि तेज होती है, मन शांत रहता है और घर में सुख-समृद्धि आती है.

पीली मिठाई और फल का दान

सरस्वती माता को पीला रंग प्रिय माना जाता है. इसलिए पीली मिठाई या पीले फल का दान करें. यह दान भाग्य को मजबूत करता है और रुके हुए काम पूरे होने में मदद करता है.

अन्न का दान

चावल, गेहूं या दाल का दान भी सरस्वती पूजा पर शुभ है. इसे गरीबों या किसी मंदिर में दें. इससे घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं आती और जीवन में समृद्धि बनी रहती है.

दीपक और तेल का दान

पूजा के बाद दीपक या सरसों का तेल दान करना भी बहुत फलदायी माना गया है. दीपक का दान जीवन में अंधकार दूर करता है और नई ऊर्जा का संचार करता है.

गरीब बच्चों को भोजन कराना

किसी गरीब बच्चे या कन्या को भोजन कराना सरस्वती माता को बेहद प्रिय होता है. यह दान विद्या और भाग्य दोनों में वृद्धि करता है.

दान हमेशा सच्चे मन और श्रद्धा से करें. बड़े या छोटे, हर दान का फल मिलता है. माता सरस्वती के आशीर्वाद से जीवन में ज्ञान, सफलता और सकारात्मकता बनी रहती है.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
Consultation: 8080426594 / 9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola