Baba Vanga Prediction: क्या फिर आएगा वायरस? बाबा वेंगा की भविष्यवाणी ने बढ़ाई चिंता
Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Apr 2025 9:23 PM
Venga Baba Prediction in hindi
Baba Vanga’s Prediction: बाबा वेंगा की वृद्धावस्था की भविष्यवाणी अगले 60 वर्षों में सच हो सकती है, लेकिन यह वर्तमान में बदलती जलवायु, जैविक युद्ध और प्रयोगशालाओं में निर्मित वायरस के संदर्भ में गंभीर चिंता का कारण बनती है।
Baba Vanga Prediction: आपने बाबा वेंगा के बारे में अवश्य सुना होगा, जो अक्सर अपनी भविष्यवाणियों के लिए जानी जाती हैं और जिन्हें लोग गंभीरता से लेते हैं. बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों पर लोगों का विश्वास होता है. हाल ही में, वेंगा ने एक दिलचस्प भविष्यवाणी की है, जिसने सभी को चौंका दिया है. उन्होंने 2025 में दुनिया के अंत की शुरुआत, 3797 में पृथ्वी के समाप्त होने और 5079 तक पूरी दुनिया के खत्म होने की भविष्यवाणी की है, जो काफी डरावनी है. अब बाबा वेंगा की एक और चौंकाने वाली भविष्यवाणी सामने आई है, जिसे जानकर लोगों का चिंतित होना स्वाभाविक है.
इंसान में होगा वायरस तेजी से वृद्ध
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, 2088 में पृथ्वी पर एक वायरस का प्रकोप होगा. इस वायरस के प्रभाव से मानवता तेजी से वृद्ध दिखाई देने लगेगी। इसके परिणामस्वरूप, मानव जीवन की अवधि में तेजी से कमी आएगी और लोग शीघ्र ही मृत्यु के निकट पहुंच जाएंगे. हालांकि, इस भविष्यवाणी को सच होने में अभी 63 वर्ष शेष हैं, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों पर ध्यान देने पर, इससे संबंधित कई संकेत पहले से ही सामने आने लगे हैं. मौसम और जलवायु में तीव्र परिवर्तन हो रहा है, और जैविक युद्ध के लिए प्रयोगशालाओं में वायरस का निर्माण किया जा रहा है. इस प्रकार, बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणी गंभीर चिंता का विषय बन गई है.
स्मार्टफोन पर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी
बाबा वेंगा कौन थीं?
बाबा वेंगा एक प्रसिद्ध भविष्यवक्ता थीं, जो बुल्गारिया से थीं. उनका पूरा नाम वांगेलिया पांडेवा गुशटेरोवा था। उन्होंने कई महत्वपूर्ण वैश्विक घटनाओं की भविष्यवाणियां की हैं. उनका जन्म 31 जनवरी, 1911 को स्ट्रुमिका में हुआ था। एक दुर्घटना के कारण उनकी आंखों की रोशनी कम उम्र में ही चली गई, फिर भी उन्होंने कई सटीक भविष्यवाणियां कीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










