आज का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें 24 अप्रैल का पूरा पंचांग

Published by :Shaurya Punj
Published at :24 Apr 2026 3:00 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Panchang 24 April 2026

आज 24 अप्रैल 2026 का पंचांग

Aaj Ka Panchang 24 April 2026: आज का पंचांग शुभ-अशुभ समय का संकेत दे रहा है. सही मुहूर्त में कार्य करने से सफलता मिलेगी, वहीं राहुकाल में सावधानी जरूरी है. हनुमान जी की पूजा विशेष फलदायी रहेगी.

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 24 April 2026: आज 24 अप्रैल 2026 दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रात 11 बजकर 29 मिनट तक रहेगी, उपरांत नवमी तिथि आरम्भ हो जाएगी. आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा कर्क राशि में विराजमान रहेंगे. मंगल, बुध और शनि मीन राशि में स्थित हैं. राहू कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं तथा केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. शुक्र वृषभ राशि में स्थित हैं और सूर्य मेष राशि में विराजमान हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज के पंचांग में शुभ अशुभ मुहुर्त

आज 24 अप्रैल 2026 दिन शुक्रवार

तिथि, वार व संवत

तिथि: वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रात 11 बजकर 29 मिनट तक रहेगी उपरांत नवमी तिथि हो जाएगी
वार: शुक्रवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
सूर्योदय: 05:17 AM
सूर्यास्त: 06:11 PM
अयन: उत्तरायण
ऋतु: ग्रीष्म

आज का नक्षत्र, योग व करण

नक्षत्र: पुष्य रात 12 बजकर 07 मिनट तक, उसके बाद अश्लेषा
योग: धृति उपरांत गंड
करण: भद्रा उपरांत वव

आज की ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

चंद्रमा: कर्क राशि
मंगल, बुध और शनि: मीन राशि
राहू: कुंभ राशि
गुरु: मिथुन
केतु: सिंह
शुक्र: वृषभ
सूर्य:मेष

आज दिन का चौघड़िया (पटना)

चर (सामान्य): 05:17 AM से 06:54 AM
लाभ (उन्नति): 06:54 AM से 08:31 AM
अमृत (सर्वोत्तम): 08:31 AM से 10:07 AM
काल (हानि): 10:07 AM से 11:43 AM
शुभ (उत्तम): 11:43 AM से 01:20 PM
रोग (अशुभ): 01:20 PM से 02:56 PM
उद्वेग (अशुभ): 02:56 PM से 04:33 PM
चर (सामान्य): 04:33 PM से 06:11 PM

आज का शुभ समय (मुहूर्त)

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:37 AM से 12:26 PM
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 03:48 AM से 04:32 AM

आज का अशुभ समय

राहुकाल: सुबह 10:07 AM से 11:43 AM
यमगण्ड: दोपहर 02:56 PM से 04:33 PM
गुलिक काल: सुबह 07:30 AM से 09:00 AM
दिशाशूल: पश्चिम दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो जौ या राई खाकर निकलें)

भद्रा आरम्भ: अप्रैल 23, 2026, बृहस्पतिवार को 08:49 पी एम बजे
भद्रा अन्त: अप्रैल 24, 2026, शुक्रवार को 08:01 ए एम बजे

आज का विशेष योग व उपाय

विशेष: आज बगलामुखी जयंती है.
सरल उपाय: मां बगलामुखी की कृपा पाने के लिए आज मां बगलामुखी की पूजा अर्चना रात्री मे करें.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola