Aaj Ka Panchang 6 July 2024: आज से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि शुरू, जानें पूजा करने से पहले पंचांग में शुभ अशुभ समय
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 06 Jul 2024 6:59 AM
आज का पंचांग 6 जुलाई 2024
Aaj Ka Panchang 6 July 2024: आज आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का पहला दिन है. हिंदू धर्म में किसी भी प्रकार की पूजा करने से पहले शुभ अशुभ मुहूर्त पर विचार किया जाता है.
Aaj Ka Panchang 6 July 2024: आज 6 जुलाई दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार आषाढ़ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा उपरांत द्वितीया तिथि है. आज से गुप्त नवरात्र शुरू हो गया है और आज आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का पहला दिन है. गुप्त नवरात्रि को तंत्र-मंत्र सीखने के लिए खास माना जाता है और पूजा के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. आज पूजा से पहले जानें शुभ और अशुभ समय के बारे में-
- 06 जुलाई 2024 शनिवार
- आषाढ़ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा रात -03:43 उपरांत द्वितीया
- श्री शुभ संवत-2081,शाके-1946,हिजरी सन-1445-46
- सूर्योदय-05:03
- सूर्यास्त-06:44
- सूर्योदय कालीन नक्षत्र- पुनर्वसु उपरांत पुष्य ,
- योग – व्याघात ,करण-किं ,
- सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- मिथुन , चंद्रमा- मिथुन , मंगल-मेष , बुध- कर्क , गुरु-वृष ,शुक्र-
- मिथुन ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या
Also Read: Ashadha Gupt Navratri 2024: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि शुरू, जानें घटस्थापना का शुभ समय और जरूरी बातें
- चौघड़िया शनिवार
- प्रात: 06:00 से 07:30 तक काल
- प्रातः 07:30 से 09:00 तक शुभ
- प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक रोग
- प्रातः10:30 बजे से 12:00 बजे तक उद्वेग
- दोपहरः 12:00 से 01:30 बजे तक चर
- दोपहरः 01:30 से 03:00 बजे तक लाभ
- दोपहरः 03:00 से 04:30 बजे तक अमृत
- शामः 04:30 से 06:00 तक काल
- उपाय
- हनुमान चालीसा का पाठ करें और गुड़ आदि का दान करें।
- आराधनाः ॐ सौम्यरुपाय विद्महे वाणेशाय धीमहि तन्नौ सौम्यः प्रचोदयात् ।।
- खरीदारी के लिए शुभ समयः
- दोपहरः 03:00 से 04:30 बजे तक
- राहु काल: प्रात: 9:00 से 10:30 तक
- दिशाशूल-नैऋत्य एवं पूर्व दिशा
- ।।अथ राशि फलम्।।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










