ePaper

Aaj Ka Panchang 25 June 2024: आज है आषाढ़ मास की संकष्टी चतुर्थी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

Updated at : 25 Jun 2024 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
ज्येष्ठ मास 2024 शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि बेहद शुभ (3)

ज्येष्ठ मास 2024 शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि बेहद शुभ (3)

Aaj Ka Panchang 25 June 2024: आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. इस चतुर्थी तिथि को कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जात है. आज लोग कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखकर गौरी पुत्र गणेश जी की पूजा करते हैं. भगवान गणेश की पूजा के लिए चतुर्थी व्रत बेहद शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रति माह संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखने का विधान है.

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 25 June 2024: आज 25 जून 2024 दिन मंगलवार है. वहीं पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. इस तिथि का विशेष महत्व है. आज संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी का व्रत रख कर विघ्नहर्ता गणेश के साथ चंद्रदेव की भी पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार चंद्र दर्शन के बिना यह व्रत अधूरा ही रहता है. आइए जानते हैं कि संकष्टी चतुर्थी व्रत , गणेश पूजा का मुहूर्त और चंद्र अर्घ्य का समय क्या है. आजा का पंचांग में देखें आज का शुभ अशुभ समय-

  • 25 जून 2024 दिन मंगलवार
  • आषाढ़ कृष्ण पक्ष चतुर्थी रात -12:44उपरांत पंचमी
  • श्री शुभ संवत-2081,शाके-1946,हिजरी सन-1445-46
  • सूर्योदय-05:00
  • सूर्यास्त-06:44
  • चंद्रोदय का समय रात्रि 10 बजकर 27 मिनट पर
  • सूर्योदय कालीन नक्षत्र- श्रवण उपरांत घनिष्ठा ,
  • योग – वैधृति ,करण-वव ,
  • सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- मिथुन , चंद्रमा- मकर , मंगल-मेष , बुध- मिथुन , गुरु-वृष ,शुक्र-
  • मिथुन ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या
  • चौघड़िया मंगलवार
  • प्रातः06:00 से 07:30 रोग
  • प्रात:07:30 से 09:00 तक उद्वेग
  • प्रातः 09.00 से 10.30 तक चर
  • प्रातः10:30 से 12:00 लाभ
  • दोपहर:12:00 से 1:30 तक अमृत
  • दोपहरः01:30 से 03:00 तक काल
  • शामः 03:00 से 04:30 तक शुभ
  • शामः 04:30 से 06:00 तक रोग
  • खरीदारी के लिए शुभ समयः
  • दोपहर:12:00 से 1:30 तक।

Also Read: Aaj Ka Rashifal 25 June 2024: आज पारिवारिक कलह से परेशान रहेंगे ये 5 राशि वाले लोग, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

उपाय
सफेद रंग की वस्तुएं यथा तिल, चावल आदि का दान करना चाहिए। इसके अलावा पानी में पांच से सात दाने सफेद तिल के डाल कर उससे स्नान करें।
आराधनाःभगवान शंकर जी की आराधना करें।
राहु काल: अपराह्न 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशाशूल-पूर्व एवं आग्नेय
।।अथ राशि फलम्।

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola