Aaj Ka Panchang 19 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि, जानें गुप्त नवरात्रि कलश स्थापना का शुभ समय
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 19 Jan 2026 8:13 AM

Aaj Ka Panchang 19 January 2026: माघ शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर आज सोमवार से उत्तराषाढ़ा नक्षत्र व सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग में गुप्त नवरात्र का शुभारंभ हो गया है. यह नवरात्र कलश स्थापना के साथ आरंभ होकर 27 जनवरी को संपन्न होगा. आज घरों एवं मंदिरों में कलश स्थापना के साथ शक्ति उपासना का विशेष आयोजन किया जायेगा.
Aaj Ka Panchang 19 January 2026: आज 19 जनवरी 2026 दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि रात 01 बजकर 59 मिनट तक रहेगी उपरांत द्वितीया तिथि हो जाएगी. जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय. आज माघ गुप्त नवरात्रि के पहले दिन देवी के दस महाविद्या स्वरूपों की आराधना की जाएगी. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का संपूर्ण पंचांग, शुभ-अशुभ समय और उपाय…
Aaj Ka Panchang: गुप्त नवरात्रि कलश स्थापना का शुभ समय
आज माघ मास की गुप्त नवरात्रि का पहला दिन है. आज कलश स्थापना के साथ दस महाविद्याओं की पूजा अर्चना की जाएगी. कलश स्थापना का शुभ समय सुबह 06 बजकर 41 मिनट से 08 बजकर 01 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 22 मिनट के बीच भी कलश स्थापना की जा सकती है.
Aaj Ka Panchang 19 जनवरी 2026 दिन सोमवार
तिथि: माघ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि रात 1 बजकर 59 मिनट तक उसके बाद द्वितीया तिथि हो जाएगी.
विक्रम संवत: 2082
शक संवत: 1947
सूर्योदय: 06:41 AM
सूर्यास्त: 05:19 PM
अयन: उत्तरायण
ऋतु: शिशिर
नक्षत्र, योग व करण
सूर्योदय कालीन नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा दोपहर 12 बजे तक तक उसके बाद श्रवण
योग: वज्र रात 09:17 PM तक, उसके बाद सिद्धि
करण: किंस्तुघ्न शाम 05 :12 PM तक, उसके बाद बव
ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)
सूर्य: मकर राशि
चंद्रमा: मकर राशि
मंगल: मकर राशि
बुध: मकर राशि
देव गुरु बृहस्पति: मिथुन राशि (वक्री)
शुक्र: मकर राशि
शनि: मीन राशि
राहु: कुंभ राशि
केतु: सिंह राशि
दिन का चौघड़िया (पटना)
अमृत (अत्यंत शुभ): 06:41 AM से 08:01 AM तक
काल (हानि): 08:01 AM से 09:21 AM तक
शुभ (शुभ): 09:21 AM से 10:41 AM तक
रोग (अशुभ): 10:41 AM से 12:00 PM तक
उद्वेग (अशुभ): 12:00 PM से 01:20 PM तक
चर (सामान्य): 01:20 PM से 02:40 PM तक
लाभ (शुभ): 02:40 PM से 04:00 PM तक
अमृत (अत्यंत शुभ): 04:00 PM से 05:19 PM तक
शुभ समय (मुहूर्त)
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:39 AM से 12:22 PM तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 01:48 PM से 02:30 PM तक
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:00 AM से 05:51 AM तक
अशुभ समय
राहुकाल: सुबह 08:01 AM से 09:21 AM तक
गुलिक काल: दोपहर 01:20 PM से 02:40 PM तक
यमगण्ड: सुबह 10:41 AM से 12:00 PM तक
दिशाशूल: पूर्व दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो दर्पण देखकर या दूध पीकर निकलें)
आज का विशेष योग व उपाय
विशेष: आज से माघ गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ हो रहा है. यह शक्ति की साधना के लिए अत्यंत शुभ दिन है. मकर राशि में सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध और शुक्र की युति (पंचग्रही योग) बनी हुई है.
सरल उपाय: सोमवार का दिन होने के कारण शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर अक्षत (बिना टूटे चावल) और गंगाजल अर्पित करें. ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें. गुप्त नवरात्रि के पहले दिन माँ दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करना शुभ रहेगा.
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए