Aaj ka Panchang 13 अप्रैल 2024: आज नवरात्रि के पांचवे दिन करें स्कंदमाता की पूजा, जानें शुभ और अशुभ समय

Updated:
विज्ञापन

आज का पंचांग 24 अप्रैल 2024

Aaj Ka Panchang 13 april 2024: हिन्दू पंचांग का विशेष महत्व है. किसी भी प्रकार के शुभ कार्य करने से पहले तिथि, नक्षत्र, करण, योग आदि का उपयोग होता है.

विज्ञापन

Aaj ka Panchang 13 अप्रैल 2024: आज नवरात्रि के पांचवें दिन है. नवरात्रि के पांचवे दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है. नवरात्रि के इन 9 दिनों में जो पूरे श्रद्धाभाव से मां के नौ रूपों की पूजा-अराधना करता है, उसे धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है. नवरात्रि के पांचवे दिन की अधिष्ठात्री देवी हैं. स्कंदमाता को खीर बहुत प्रिय हैं, आप मां को खीर का भोग भी लगा सकते हैं. पंचांग के अनुसार, मां स्कंदमाता की पूजा करने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 30 मिनट से 10 बजकर 50 मिनट तक है. सनातन धर्म में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य करने से पहले तिथि, नक्षत्र, करण, योग आदि का उपयोग होता है. आइए जानते हैं आज 13 अप्रैल 2024 दिन शनिवार का पंचांग (Saturday Panchang) क्या कहता है.

  • चौघड़िया शनिवार
  • प्रात: 06:00 से 07:30 तक काल
  • प्रातः 07:30 से 09:00 तक शुभ
  • प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक रोग
  • प्रातः10:30 बजे से 12:00 बजे तक उद्वेग
  • दोपहरः 12:00 से 01:30 बजे तक चर
  • दोपहरः 01:30 से 03:00 बजे तक लाभ
  • दोपहरः 03:00 से 04:30 बजे तक अमृत
  • शामः 04:30 से 06:00 तक काल
  • उपाय
  • हनुमान चालीसा का पाठ करें और गुड़ आदि का दान करें।
  • आराधनाः ॐ सौम्यरुपाय विद्महे वाणेशाय धीमहि तन्नौ सौम्यः प्रचोदयात् ।।
  • खरीदारी के लिए शुभ समयः
  • दोपहरः 03:00 से 04:30 बजे तक
  • राहु काल: प्रात: 9:00 से 10:30 तक
  • दिशाशूल-नैऋत्य एवं पूर्व दिशा
  • ।।अथ राशि फलम्।।

ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे
यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola