Aaj Ka Panchang 11 June 2024: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि, जानें पंचांग में शुभ अशुभ समय
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 11 Jun 2024 6:30 AM
आज का पंचांग 11 जून 2024
Aaj Ka Panchang 11 June 2024: हिंदू धर्म में किसी भी प्रकार के कार्य करने से पहले शुभ अशुभ समय देखा जाता है. अगर आप भी आज कोई कार्य करने जा रहे है तो यहां से जान लें शुभ और अशुभ समय
Aaj Ka Panchang 11 June 2024: आज 11 जून 2024 दिन मंगलवार है. आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. आज आश्लेषा नक्षत्र और व्याघात योग का संयोग रहेगा. चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेंगे. पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है. पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति जानकारी दी जाती है. आइए जानते है आज के पंचांग में शुभ अशुभ समय
- 11 जून 2024 दिन मंगलवार
- ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पंचमी शाम -05:45 उपरांत षष्ठी
- श्री शुभ संवत-2081,शाके-1946,हिजरी सन-1445-46
- सूर्योदय-04:57
- सूर्यास्त-06:40
- सूर्योदय कालीन नक्षत्र- श्लेषा उपरांत मघा ,
- योग – व्याघात ,करण-वव ,
- सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- वृष , चंद्रमा- कर्क , मंगल-मेष , बुध- वृष , गुरु-वृष ,शुक्र-
- वृष ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या
- चौघड़िया मंगलवार
- प्रातः06:00 से 07:30 रोग
- प्रात:07:30 से 09:00 तक उद्वेग
- प्रातः 09.00 से 10.30 तक चर
- प्रातः10:30 से 12:00 लाभ
- दोपहर:12:00 से 1:30 तक अमृत
- दोपहरः01:30 से 03:00 तक काल
- शामः 03:00 से 04:30 तक शुभ
- शामः 04:30 से 06:00 तक रोग
- खरीदारी के लिए शुभ समयः
- दोपहर:12:00 से 1:30 तक।
- उपाय
- सफेद रंग की वस्तुएं यथा तिल, चावल आदि का दान करना चाहिए। इसके अलावा पानी में पांच से सात दाने सफेद तिल के डाल कर उससे स्नान करें।
- आराधनाःभगवान शंकर जी की आराधना करें।
- राहु काल: अपराह्न 3:00 से 4:30 बजे तक
- दिशाशूल-पूर्व एवं आग्नेय
- ।।अथ राशि फलम्।।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










