Horoscope 18 March 2020 : राशिफल, जानिए आपकी राशि के हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन

Author : RaviKumar Verma Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Mar 2020 7:05 AM

विज्ञापन

आज के राशिफल के हिसाब से क्या कहते हैं सितारे , बता रहे हैं ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी

विज्ञापन

आज 18 मार्च 2020 दिन बुधवाार के राशिफल के हिसाब से क्या कहते हैं आपके सितारे ,बता रहे हैं ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी. आइये जानते हैं कैसा रहने वाला है आज का दिन.

मेष राशि-

आर्थिक लाभ मनमुताबिक होगा। परिवार के साथ धार्मिक कार्य में शामिल होंगे। सकारात्मक विचार अपनायेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। भौतिक वस्तुओं की खरीदारी करेंगे। उपहार की प्राप्ति होगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा।

शुभ अंक-5

शुभ रंग- सफेद

वृष राशि-

पिता के सहयोग से जरूरी फैसले आसानी से लेंगे। आय के नये स्रोत प्राप्त होंगे। मेहनत सफल होगी। लेन—देन में सावधानी बरतें। दूसरों की मदद करेंगे। कीमती वस्तु संभालकर रखें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सुखद सूचनाएं मिलेंगी।

शुभ अंक-2,

शुभ रंग-बैंगनी

मिथुन राशि-

मन में उत्साह बना रहेगा। निवेश करना लाभदायक रहेगा। व्यापार में विशेष लाभ प्राप्त होगा। घरेलू कार्य की अधिकता रहेगी। ज्यादा कार्य लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ छोटी यात्रा पर जायेंगे। बैंक से संबंधित कार्य बिना विलम्ब पूर्ण होंगे।

शुभ अंक-9,

शुभ रंग-सफेद

कर्क राशि-

पिछला दिया गया धन प्राप्त होगा। दूर के रिश्तेदार से खुशी की खबर प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में कार्य की सराहना होगी। उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में वृद्धि होगी। परिवारजनों के साथ समय व्यतीत करेंगे। भौतिक वस्तुओं की खरीदारी करेंगे।

शुभ अंक-6,

शुभ रंग-नीला

सिंह राशि-

मुश्किलें दूर होंगी। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। भूमि में निवेश करना फलदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा। संतान को सफलता प्राप्त होगी। घर में धार्मिक कार्य का आयोजन करेंगे। नई योजनाओं पर कार्य करेंगे। व्यापार में प्रगति प्राप्त होगी।

शुभ अंक-1

शुभ रंग- भूरा

कन्या राशि-

आपसी समझ बनाए रखें। भावनाओं को नियंत्रण में रखें। परिवार के बड़ों की सलाह अवश्य मानें। वाणी पर संयम रखें। रिश्तों के बीच गलतफहमियों से बचें। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। धन खर्च अधिक होगा। नए कार्य की शुरुआत न करें।

शुभ अंक-7

शुभ रंग- पीला

तुला राशि –

प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आय के नये साधन प्राप्त होंगे। भाई का सहयोग प्राप्त होगा। उत्साह में वृद्धि होगी। आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करने के बारे में विचार करेंगे। सुखद घटनाएँ घटित होंगी। वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा।

शुभ अंक-7

शुभ रंग-ग्रे

वृश्चिक राशि-

एक-सी दिनचर्या से राहत पायेंगे। दोस्तों के साथ समय व्यतीत करेंगे। निवेश के लिए अच्छा दिन है। जानकार से उचित सलाह लेकर निवेश करें। नये कार्यों की शुरुआत करेंगे। योजनाएं साकार होंगी। घर और बाहर सामंजस्य बना रहेगा।

शुभ अंक-5,

शुभ रंग -हल्का हरा

धनु राशि-

मानसिक शान्ति प्राप्त होगी। प्रियजनों से उपहार मिलेगा। व्यापार में सोच-समझकर कदम बढ़ायें। भावुक होकर कोई बड़ा फैसला ना लें। परिवार के साथ मांगलिक कार्य में शामिल होंगे। बाहर जाने का आयोजन होगा। संतान की सफलता से मन प्रसन्न होगा।

शुभ अंक-8,

शुभ रंग- मैरून

मकर राशि-

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि उत्पन्न होगी। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। घर पर पारिवारिक जीवन का आनंद लेंगे। धन के लेन-देन से आज बचें। हानि हो सकती है। छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

शुभ अंक-7,

शुभ रंग-भूरा

कुंभ राशि-

नयी योजना बनेगी। प्रॉपर्टी इत्यादि में निवेश संभव है। व्यापार में वृद्धि होगी। संतान की चिंता रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कोशिशें सफल रहेंगी। नये लोगों से मिलना होगा। बिना विलम्ब कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। वाणी में संयम रखें।

शुभ अंक-5

शुभ रंग- गुलाबी

मीन राशि-

व्यापारिक चिंता कम होगी। नये अवसर प्राप्त होंगे। दीर्घावधि निवेश से बचिए। घर को सजाने-संवारने के लिए खाली समय का उपयोग करेंगे। मन में उत्साह बना रहेगा। परिवार से सराहना पायेंगे। अनुशासित दिनचर्या अपनायेंगे। कीमती वस्तु की खरीदारी करेंगे।

शुभ अंक-2,

शुभ रंग-पीला

विज्ञापन
RaviKumar Verma

लेखक के बारे में

By RaviKumar Verma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola