बंगाल के इस पूजा पंडाल में गुजरा जमाना देख आप भी कहेंगे वाह, यादें होंगी ताजा

कोलकाता का दुर्गा पूजा कलात्मक ढंग से सांस्कृतिक और सामाजिक संदेश देने के लिए जाना जाता है. इस बार कोलकाता के हरिदेवपुर 41 पल्ली दुर्गा पूजा समिति ने इस्तेमाल में बंद हो चुकी चीजों को अपने पंडाल में प्रतीकात्मक रूप में शामिल किया है. समिति ने पुराने समय को याद करते हुए इस बार की […]
कोलकाता का दुर्गा पूजा कलात्मक ढंग से सांस्कृतिक और सामाजिक संदेश देने के लिए जाना जाता है. इस बार कोलकाता के हरिदेवपुर 41 पल्ली दुर्गा पूजा समिति ने इस्तेमाल में बंद हो चुकी चीजों को अपने पंडाल में प्रतीकात्मक रूप में शामिल किया है.
समिति ने पुराने समय को याद करते हुए इस बार की थीम ‘ब्लैक एंड व्हाइट रेनबो’ रखा है. पंडाल में लोगों को पुराने टेलीफोन, साइकिल, अखबार आदि देखने को मिलेंगे. पंडाल में पुराने समय के गांवों की चौपाल का भी दृश्य है, जिसमें वृद्ध महिलाएं आपस में किसी विषय पर चर्चा करते देखी जा सकती हैं. इस बार समिति ने पूजा के लिए मां दुर्गा की एक ऐसी प्रतिमा का निर्माण करवाया है जो देखने वालों के लिए चर्चा का विषय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




