रक्षा बंधन कल, भद्रा काल का चक्कर नहीं, दिन भर बांध सकेंगे राखी

रांची : भाई-बहन के प्रेम का त्योहार रक्षा बंधन गुरुवार को है. इस बार रक्षा बंधन के दिन कोई भद्रा काल का चक्कर नहीं है. इसलिए सूर्योदय के बाद से ही राखी बांधी जा सकेगी. स्वामी दिव्यानंद ने कहा कि पूर्णिमा तिथि बुधवार को दिन के 3.45 बजे से शुरू हो जायेगी, जो गुरुवार को […]
रांची : भाई-बहन के प्रेम का त्योहार रक्षा बंधन गुरुवार को है. इस बार रक्षा बंधन के दिन कोई भद्रा काल का चक्कर नहीं है. इसलिए सूर्योदय के बाद से ही राखी बांधी जा सकेगी.
स्वामी दिव्यानंद ने कहा कि पूर्णिमा तिथि बुधवार को दिन के 3.45 बजे से शुरू हो जायेगी, जो गुरुवार को शाम 05.59 बजे तक रहेगी. ऐसे में दिन भर राखी बांधी जा सकेगी. इस दिन सावन माह का समापन है. इस कारण शिवालयों में सुबह से ही जालाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी.
आपको बता दें कि रक्षा बंधन के दिन नदियों में स्नान-ध्यान व दान का विशेष महत्व है. वहीं पूर्णिमा होने के कारण मंदिरों में भगवान सत्यनारायण स्वामी की पूजा-अर्चना भी की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




