ePaper

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (23 अप्रैल से 29 अप्रैल 2023): कुछ ऐसा रहेगा आपके ये नया सप्ताह

Updated at : 22 Apr 2023 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (23 अप्रैल  से 29 अप्रैल 2023): कुछ ऐसा रहेगा आपके ये नया सप्ताह

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (23 अप्रैल से 29 अप्रैल 2023): मेष से मीन राशिवालों के लिए अप्रैल माह का पहला सप्ताह वैसे तो औसत रहेगी, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

विज्ञापन
undefined

मेष साप्ताहिक राशिफल

आप कार्यस्थल पर भी दूसरे लोगों पर विश्वास करने से हिचकिचाहट महसूस करेंगे.जिससे आपके कई ज़रूरी कार्य बाधित हो सकते हैं.इस सप्ताह ज्यादातर छात्र अपनी निजी समस्याओं के चलते, अपना ध्यान अपनी पढ़ाई पर नहीं लगा सकेंगे.

undefined

वृष साप्ताहिक राशिफल

आपका मज़ाकिया स्वभाव, सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इज़ाफा कराएगा.जिससे समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने के साथ ही, आप कई गणमान्य लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे.

undefined

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

आपको आत्म विश्लेषण करने का अवसर प्राप्त हो सकेगा.इस पूरे ही सप्ताह आपकी राशि में कई ग्रहों की उपस्थिति, पेशेवरों के लिए अच्छे नतीजे लाने वाली साबित होगी.इसके अलावा यह समय अवधि उन लोगों के लिए भी अच्छी साबित होगी जो, अपने मुख्य व्यवसाय या सेवा से अलग अपना नया कोई व्यवसाय शुरू करने का विचार कर रहे हैं.

undefined

कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह परिवार का कोई सदस्य, आपको कुछ ज़्यादा ही तनाव दे सकता है.ऐसे में उनसे विवाद करने की जगह, हालात क़ाबू करने के लिए उसकी सीमा तय करना ही, आपके लिए एकमात्र और बेहतर विकल्प सिद्ध होगा.

undefined

सिंह साप्ताहिक राशिफल

यदि आप उच्च शिक्षा ग्रहण करने की सोच रहे हैं तो, इसके लिए आपको इस समयावधि में मेहनत करनी होगी.हालांकि इस दौरान भाग्य आपका ही साथ देगा, जिससे आप जो भी विषय पढ़ेंगे उसे याद रखने में आपको सफलता मिलेगी.

undefined

कन्या साप्ताहिक राशिफल

पारिवारिक तारतम्य में आ रही हर तरह की परेशानी, इस सप्ताह आप दूर करने में सफल रहेंगे.जिससे कई ऐसी स्थितियां उत्पन्न होंगी कि, पारिवारिक लोगों के मध्य भाईचारा बढ़ेगा.अतः इस समय आपके लिए आवश्यक होगा कि आप स्वयं भी घरेलू कार्यों में भाग लेते हुए, घर की महिलाओं की मदद करें.

undefined

तुला साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आप आध्यात्म का सहारा लेकर, अपने पारिवारिक जीवन की कई परेशानियों को दूर करते दिखाई देंगे.परंतु बावजूद इन सभी प्रयासों के आपको पारिवारिक वातावरण नकारात्मक होने से, ख़ासा मानसिक चिंताएं मिलती रहेंगी.

undefined

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको किसी के साथ भी, नई परियोजना या पार्टनरशिप के व्यवसाय को शुरू करने से बचना होगा.क्योंकि योग बन रहे हैं कि इस समय आप बिना दूर का सोचे, कोई ऐसा निर्णय ले सकते हैं, जिसके कारण आपको भविष्य में नुकसान उठाना पड़े.

undefined

धनु साप्ताहिक राशिफल

आपका मनोबल भी टूट सकता है, साथ ही आशंका है कि आपको कई बार दूसरे सहकर्मियों के बीच अपनी बेज़ती भी महसूस हो.इस सप्ताह छात्र पूरी तरह से आराम करना चाहेंगे, लेकिन संभव है कि घर-परिवार पर अचानक से आपके परिजनों का आगमन आपकी इस योजना को बर्बाद कर सकता है.

undefined

मकर साप्ताहिक राशिफल

कार्यस्थल पर आवश्यकता से अधिक बोलना, इस सप्ताह आपको महँगा पड़ सकता है.इसलिए बोलते समय विशेष सावधानी बरतें, और ज़रूरत से ज्यादा बोलने से भी बचें.इस सप्ताह वो छात्र जो कुछ न कुछ नया सीखते रहेंगे, इनकी तो बौद्धिक क्षमता बेहतर हो सकेगी.

undefined

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

आप घर से दूर रहते हैं तो, इस सप्ताह आप जब भी अकेलापन महसूस करेंगे, तब-तब किसी न किसी रूप से आपका परिवार आपको इस बात का एहसास दिलाता रहेगा कि दूर होकर भी वो भावनात्मक रूप से आपके साथ हर क्षण मौजूद है.

undefined

मीन साप्ताहिक राशिफल

यदि आप प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको इस पूरे समय कड़ी मेहनत करनी होगी.क्योंकि आपको इस दौरान, अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने के योग नज़र आ रहे हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola