नाग देवता की कृपा से बदलेगी किस्मत! नाग पंचमी से पहले जानें अपनी राशि के अनुसार सरल महाउपाय
नाग पंचमी पर राशि के अनुसार करें ये उपाय
नाग पंचमी 2026 पर राशि अनुसार कौन से उपाय करने चाहिए? जानिए मेष, वृषभ, मिथुन से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए नाग देवता, भगवान शिव और गणेश पूजा से जुड़े उपाय.
Nag Panchami 2026 Remedies: इस वर्ष नाग पंचमी का पर्व 17 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा. नाग पंचमी के दिन नाग देवताओं की विधि-विधान से पूजा की जाती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पर्व हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नाग पंचमी के दिन राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में आने वाली परेशानियों और कष्टों से राहत मिल सकती है. आइए जानते हैं नाग पंचमी के दिन राशि अनुसार कौन-कौन से उपाय करना शुभ माना जाता है.
मेष राशि
मेष राशि के जातक नाग पंचमी पर रुद्राष्टाध्यायी का पाठ करें. इससे नाग देवता प्रसन्न होने की मान्यता है.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग नाग पंचमी से 40 दिनों तक रोजाना तांबे का टुकड़ा बहते जल में प्रवाहित करें. इससे कष्ट दूर होने की मान्यता है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले 40 दिनों तक प्रतिदिन किसी कुष्ठ रोगी को मूली का दान करें.
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग नाग पंचमी से आठ दिनों तक बहते जल में नारियल प्रवाहित करें.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक लाल कपड़े में नारियल और चार बादाम बांधकर किसी गड्ढे में दबा दें. इससे नकारात्मक प्रभाव कम होने की मान्यता है.
कन्या राशि
कन्या राशि के लोग नाग पंचमी से पांच दिनों तक शिव मंदिर में खोपरा और मिश्री का प्रसाद अर्पित करें.
ये भी पढ़ें: नाग पंचमी 2026: सावन में काला सांप दिखना शुभ या अशुभ, क्या मिलते हैं संकेत
तुला राशि
तुला राशि के जातक नाग पंचमी से एक रात पहले जौ के दाने सिरहाने रखकर सोएं. सुबह इन्हें पक्षियों को डाल दें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले नागों की पूजा के साथ भगवान गणेश की पूजा करें और उन्हें लड्डुओं का भोग लगाएं.
धनु राशि
धनु राशि के जातक सपेरों से नाग खरीदकर उसे मुक्त कराने का उपाय करते हैं. वन्यजीवों की सुरक्षा और कानूनों का पालन जरूरी है.
मकर राशि
मकर राशि के लोग नाग पंचमी से हर शनिवार 11 दिनों तक तिल और जौ का दान करें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक नाग पंचमी के दिन कोयला बहते जल में प्रवाहित करें. इसे नकारात्मकता दूर करने से जोड़ा जाता है.
मीन राशि
मीन राशि के लोग नाग पंचमी पर शिव मंदिर में अष्टधातु का कड़ा अर्पित करें और बाद में उसे हाथ में पहनें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







