हरियाली तीज पर मेष से मीन तक... जानिए आपकी राशि के लिए कौन-सा रंग है शुभ

Updated:
विज्ञापन

हरियाली तीज पर राशि के अनुसार पहने शुभ रंग

हरियाली तीज 15 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी. जानें मेष से मीन राशि तक महिलाओं के लिए कौन सा रंग शुभ रहेगा और शिव-पार्वती की पूजा में कौन से उपाय, फूल, भोग और सामग्री अर्पित करना शुभ माना जाता है.

विज्ञापन

Hariyali Teej Shubh Rang: हिंदू धर्म में तीज पर्व का विशेष महत्व माना जाता है. श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है, जिसे श्रावणी तीज भी कहा जाता है. इस साल हरियाली तीज 15 अगस्त 2026, शनिवार को पड़ रही है. इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना से व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं.

ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा के अनुसार ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, हरियाली तीज पर राशि के अनुसार कपड़ों के रंग और पूजा के उपाय करने से शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है. ये उपाय धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं.

हरियाली तीज पर मेष राशि के लिए शुभ रंग

मेष राशि के स्वामी मंगल हैं. इसलिए इस राशि की महिलाओं के लिए हरियाली तीज पर लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है. मां पार्वती को लाल चूड़ियां अर्पित करें. इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम और सुख-समृद्धि की कामना की जाती है.

हरियाली तीज पर वृषभ राशि के लिए शुभ रंग

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं. इस राशि की महिलाएं सिल्वर, गोल्डन, हल्का गुलाबी या हरा रंग पहन सकती हैं. किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराना शुभ माना जाता है.

हरियाली तीज पर मिथुन राशि के लिए शुभ रंग

मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं और हरा रंग बुध से जुड़ा माना जाता है. इसलिए हरियाली तीज की पर इस राशि की महिलाएं हरे रंग के कपड़े पहनें. मां पार्वती को हरी चूड़ियां और हरे श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें. सफेद मिठाई का भोग लगाएं.

हरियाली तीज पर कर्क राशि के लिए शुभ रंग

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं. इस राशि की महिलाओं के लिए नारंगी, लाल या सिल्वर रंग शुभ माना जाता है. चमेली का इत्र पानी में मिलाकर शिव-पार्वती का अभिषेक करें और माता गौरी को हरी चूड़ियां चढ़ाएं.

हरियाली तीज पर सिंह राशि के लिए शुभ रंग

सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं. इस राशि की महिलाएं नारंगी, पीले या लाल रंग के कपड़े पहनें. शिव परिवार को लाल पुष्प अर्पित कर शिव चालीसा का पाठ करें. मंदिर में चावल का दान भी कर सकती हैं.

हरियाली तीज पर कन्या राशि के लिए शुभ रंग

कन्या राशि के स्वामी बुध हैं. इस राशि की महिलाओं के लिए हरा या धानी रंग शुभ माना जाता है. माता पार्वती को श्रृंगार सामग्री अर्पित करें और गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाएं.

ये भी पढ़ें: सोलह श्रृंगार और अखंड सौभाग्य का वरदान: हरियाली तीज पर जानें सिर से पांव तक सजने का धार्मिक अर्थ

हरियाली तीज पर तुला राशि के लिए शुभ रंग

तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं. इस राशि की महिलाएं सिल्वर या गुलाबी रंग के कपड़े पहन सकती हैं. भगवान शिव-और माता पार्वती को गुलाब के फूल चढ़ाएं और श्रद्धानुसार गेहूं अर्पित करें.

हरियाली तीज पर वृश्चिक राशि के लिए शुभ रंग

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं. इस राशि की महिलाओं के लिए गहरा लाल या मैरून रंग शुभ माना जाता है. माता पार्वती को हल्दी और भगवान शिव को सफेद चंदन अर्पित करें.

हरियाली तीज पर धनु राशि के लिए शुभ रंग

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं. इस राशि की महिलाएं पीले रंग के कपड़े पहनें. शिव-पार्वती का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें और 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें.

हरियाली तीज पर मकर राशि के लिए शुभ रंग

मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं. इस राशि की महिलाएं नीले रंग के कपड़े पहन सकती हैं. पति के साथ रुद्राभिषेक करें और माता पार्वती को श्रृंगार सामग्री अर्पित करें.

हरियाली तीज पर कुंभ राशि के लिए शुभ रंग

कुंभ राशि के स्वामी भी शनि हैं. इस राशि की महिलाएं हल्के नीले रंग के कपड़े पहनें. माता पार्वती को हरसिंगार का इत्र और भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करें. मावे से बनी मिठाई का भोग लगाएं.

हरियाली तीज पर मीन राशि के लिए शुभ रंग

मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं. इस राशि की महिलाओं के लिए पीला रंग शुभ माना जाता है. माता पार्वती को लाल चुनरी और भगवान शिव को सफेद वस्त्र अर्पित करें. शिवलिंग पर भांग मिश्रित दूध चढ़ाने की भी मान्यता है.

हरियाली तीज पर राशि अनुसार उपाय

हरियाली तीज पर राशि के अनुसार रंग और पूजा उपाय अपनाना ज्योतिषीय परंपराओं में शुभ माना जाता है. हालांकि, इन उपायों का उद्देश्य धार्मिक आस्था और सकारात्मक भावना से पूजा करना है. श्रद्धा के साथ शिव-पार्वती का पूजन करना इस पर्व की प्रमुख परंपरा है.


विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola