ePaper

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (19 फरवरी से 25 फरवरी 2023): कुछ ऐसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह, यहां देखें

Updated at : 20 Feb 2023 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (19 फरवरी  से 25 फरवरी 2023): कुछ ऐसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह, यहां देखें

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (19 फरवरी से 25 फरवरी 2023): साल 2023 का दूसरे महीना यानी फरवरी 2023 के अंतिम सप्ताह की शुरूआत हो गई है. मेष से मीन राशिवालों के लिए फरवरी माह का तीसरे सप्ताह वैसे तो औसत रहेगी, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

विज्ञापन
undefined

मेष साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. आपकी लव लाइफ में कुछ दिक्कतें आ सकती है. इसे आपको आराम से हल करना होगा. सेहत को लेकर भी कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है.  इसलिए अपनी सेहत का भी अच्छे से ख्याल रखें.

undefined

वृष साप्ताहिक राशिफल

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ साबित होने जा रहा है. सप्ताह की शुरुआत घर में मांगलिक कार्य से होगी, जिसमें स्वजनों का साथ मिलेगा. इस दौरान किसी तीर्थ स्थान की यात्रा भी संभव है. सप्ताह की शुरुआत में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर धन खर्च करेंगे.

undefined

मिथुन साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए काफी खुशनुमा रहने वाला है. आपको खुशी और मन की शांति महसूस हो सकती है. आप अपने पेशेवर जीवन में कुशलता से काम कर सकते हैं. आपके अधीनस्थ लोग कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आपका सहयोग ले सकते हैं.

undefined

कर्क साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह किसी काम में धैर्य बनाए रखना होगा, जल्दबाजी से काम बिगड़ सकता है. इस सप्ताह कोई आपको अपनी मर्जी का करने से रोककर निराश कर सकता है.

undefined

सिंह साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपको आपके पारिवारिक और पेशेवर जीवन से कोई सुखद खबर मिल सकती है. आपको आय के कुछ नए स्रोत मिल सकते हैं. इससे आपकी बचत में वृद्धि होगी.

undefined

कन्या साप्ताहिक राशिफल
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है. इस सप्ताह आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है. वे आपके खिलाफ आपके सीनियर और जूनियर दोनों को भड़काने की साजिश या फिर आपको आपके लक्ष्य से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं.

undefined

तुला साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि इस सप्ताह आप किसी जटिल काम को लेने की मानसिक अवस्था में नहीं रहेंगे. खर्च बढ़ने के बावजूद समझदारी से बजट पर नियंत्रण रखा जा सकता है. कमजोर और थका हुआ महसूस करने वाले लोग अपनी स्फूर्ति वापस पाने वाले हैं.

undefined

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों पर काम का बोझ बढ़ सकता है, जिससे आपको थकावट महसूस हो सकती है. आपको एडवेंचर टूर पर जाने से बचने की भी सलाह दी जाती है.

undefined

धनु  साप्ताहिक राशिफल
अच्छी आय से प्रसन्नता बनी रहेंगी. कार्य समय पर होंगे एवं सहयोग भी प्राप्त होगा. ऋण संबंधी मामलों का निपटारा होगा. विवादित मामलों में विजय की प्राप्ति होगी. बुध एवं गुरुवार को घर से बाहर सावधानी बरतें.

undefined

मकर साप्ताहिक राशिफल
मकर राशि वालों को आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा. प्रफेशनल स्तर पर तरक्की की संभावना बन रही है. पढ़ाई में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत बड़ा सपना देख सकते हैं. सामाजिक क्षेत्र में आप अपने व्यवहार से अच्छी जगह बना सकते हैं.

undefined

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपकी लव लाइफ काफी अच्छी रहने वाली है. आपको अपने प्रेमी के साथ शादी को लेकर कोई सुखद समाचार मिल सकता है. अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें.

undefined

मीन साप्ताहिक राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ साबित होने जा रहा है. पूरे सप्ताह लव और लक का साथ बना रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में ही आपके हाथ कोई बड़ी सफलता लग सकती है, जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा. कारोबारी मामले में अनुकूला बनी रहेगी औ संतोषजनक वृद्धि होती नजर आएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola