Weekly Love Horoscope: इस सप्ताह किसे होगा नया प्यार, कौन होगा ब्रेकअप का शिकार, देखें 22-28 जून का साप्ताहिक लव राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 Jun 2025 5:25 AM
Weekly Love Horoscope 22 to 28 June 2025
Weekly Love Horoscope 22 to 28 June 2025: आज 22 से 28 जून 2025 का सप्ताह प्रेम संबंधों में नए मोड़ और भावनात्मक उतार-चढ़ाव ला सकता है. कुछ राशियों को जहां रिश्तों में नयापन और गहराई मिलेगी, वहीं कुछ को गलतफहमियों से बचकर चलना होगा. जानें, इस सप्ताह आपकी लव लाइफ क्या संकेत दे रही है.
Weekly Love Horoscope 22 to 28 June 2025: ग्रहों की स्थिति इस सप्ताह प्रेम संबंधों में कई नए बदलाव लेकर आ रही है. सूर्य, बुध और शुक्र की युति कुछ राशियों के लिए जहां प्यार में नई शुरुआत का योग बना रही है, वहीं कुछ जातकों को भावनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं, 12 राशियों के लिए इस सप्ताह का लव राशिफल क्या कहता है—
मेष (Aries)
इस हफ्ते प्रेम जीवन में उत्साह और उमंग बनी रहेगी. यदि सिंगल हैं तो किसी पुराने जानकार से नया रिश्ता बन सकता है. विवाहित लोगों को साथी से मतभेद से बचना होगा. ईगो से दूर रहकर स्पष्टता से संवाद करें.
Aries Weekly Love Horoscope 22 to 28 June 2025: मेष राशि वाले पार्टनर से खुलकर बात करें
वृषभ (Taurus)
रिश्तों में स्थिरता और गहराई बनी रहेगी. लव लाइफ में लॉन्ग टर्म कमिटमेंट की चर्चा संभव है. शादीशुदा लोग जीवनसाथी से कोई रोमांटिक सरप्राइज पा सकते हैं. डिनर डेट प्लान करना शुभ रहेगा.
Taurus Weekly Love Horoscope 22 to 28 June 2025: वृषभ राशि वाले संवाद में पारदर्शिता बनाए रखें
मिथुन (Gemini)
मन में असमंजस रह सकता है. किसी पुराने रिश्ते की यादें परेशान कर सकती हैं. नए रिश्ते की शुरुआत सोच-समझकर करें. विवाहितों को पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है, लेकिन जल्द सुलह होगी.
Gemini Weekly Love Horoscope 22 to 28 June 2025: मिथुन राशि वालों को जीवनसाथी से तालमेल बेहतर रहेगा
कर्क (Cancer)
पार्टनर के साथ दिल की बात साझा करने का समय है. यह संवाद रिश्ते को और गहरा करेगा. विवाहित लोगों को पारिवारिक तनाव झेलना पड़ सकता है, लेकिन आपसी समझदारी से समाधान मिलेगा.
सिंह (Leo)
आपका आत्मविश्वास प्रेम जीवन को नई ऊर्जा देगा. सिंगल लोगों को सोशल मीडिया या ऑफिस में कोई खास मिल सकता है. मैरिड कपल्स को एक-दूसरे की स्वतंत्रता का सम्मान करना चाहिए.
Leo Weekly Love Horoscope 22 to 28 June 2025: सिंह राशि वालों की जीवनसाथी से संबंधों में सुधार होगा
कन्या (Virgo)
प्यार और समझदारी से भरा सप्ताह रहेगा. प्रेमी संग गंभीर बातों पर चर्चा संभव है. शादी की योजना बन सकती है. विवाह में आर्थिक विषयों पर मतभेद की आशंका है, खुलकर बात करें.
Virgo Weekly Love Horoscope 22 to 28 June 2025: कन्या राशि वालों का प्रेम मजबूत बनेगा
तुला (Libra)
पुरानी बातों को पीछे छोड़ नए सिरे से रिश्ते को मजबूत करें. ट्रैवल प्लानिंग से नजदीकियां बढ़ेंगी. विवाहितों के लिए रोमांस और तालमेल दोनों अच्छे रहेंगे.
वृश्चिक (Scorpio)
इस सप्ताह भावनात्मक जुड़ाव में वृद्धि होगी. पार्टनर के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव देखेंगे. शादीशुदा लोग बच्चों से जुड़ी बातों से खुश रहेंगे. शक और ईर्ष्या से बचें.
धनु (Sagittarius)
प्रेम और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाने की जरूरत है. नया रिश्ता शुरू हो सकता है लेकिन सोच-समझकर आगे बढ़ें. विवाहेतर आकर्षण से दूर रहना उचित होगा.
मकर (Capricorn)
प्रेम और काम में संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. पार्टनर की शिकायतें सुनें और समाधान पर काम करें. मैरिड कपल्स को घरेलू जिम्मेदारियों में भागीदारी दिखानी चाहिए.
कुंभ (Aquarius)
इस हफ्ते रिश्ते में ताजगी और उत्साह रहेगा. साथ में कोई क्रिएटिव प्लानिंग रिश्ते को मज़बूत करेगी. मैरिड लाइफ में पुरानी यादें दोहराना सुकून देगा.
मीन (Pisces)
अपने दिल की बात खुलकर कहें. प्रेम में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. विवाहित लोगों को जीवनसाथी से पूरा सहयोग और प्यार मिलेगा. सिंगल लोगों के लिए नई शुरुआत का अच्छा समय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










