ePaper

Weekly Horoscope: बदलते सितारों का असर, जानिए साप्ताहिक राशिफल 28 जुलाई से 3 अगस्त तक

Updated at : 27 Jul 2025 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
Weekly Horoscope 28 July to 2 August 2025 in Hindi

Weekly Horoscope 28 July to 2 August 2025

Weekly Horoscope: 28 जुलाई से यह सप्ताह (28 जुलाई से 2 अगस्त 2025) नए अवसरों, बदलावों और व्यक्तिगत विकास का संकेत दे रहा है. कुछ राशियों को करियर व वित्त में प्रगति मिलेगी, तो कुछ को संबंधों और सेहत पर ध्यान देना होगा. जानिए सितारे आपके हफ्ते को कैसे प्रभावित करने वाले हैं.

विज्ञापन

Weekly Horoscope 28 July to 3 August 2025: सप्ताह की शुरुआत नए अवसरों और कुछ बदलावों के साथ हो रही है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ राशियों को करियर और आर्थिक मामलों में प्रगति दिलाएगी, वहीं कुछ के लिए यह समय संबंधों और सेहत को संतुलित करने का रहेगा. आइए जानें, आपके लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है.

मेष:
यह सप्ताह आपके लिए सफलता और मान-सम्मान लेकर आएगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. अधूरे कार्य पूरे होंगे और पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा.

Saptahik Mesh Rashifal: मेष राशि वालों को विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, जानें 28 जुलाई से 3 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल

वृषभ:
वित्तीय मामलों में सतर्कता बरतें. सप्ताह के अंतिम दिनों में लाभ के योग बन रहे हैं. स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन संबंध मजबूत रहेंगे.

Saptahik Vrishabh Rashifal: वृष राशि वालों का अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है, जानें 28 जुलाई से 3 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल

मिथुन:
नई जिम्मेदारियां और यात्राएं आपके सप्ताह को व्यस्त रखेंगी. छात्रों के लिए अच्छा समय है और दांपत्य जीवन में सहयोग मिलेगा.

Saptahik Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के खर्चों में भी इजाफा हो सकता है, जानें 28 जुलाई से 2 अगस्त 2025 का राशिफल

कर्क:
पुराने विवादों का समाधान मिल सकता है. परिवार में शांति और सुखद माहौल रहेगा. काम में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है.

Saptahik Kark Rashifal: कर्क राशि वालों के रिश्ते में पारदर्शिता बनाए रखें, जानें 28 जुलाई से 3 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल

सिंह:
आपका आत्मविश्वास इस सप्ताह आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा. नए लोगों से संपर्क लाभकारी रहेंगे. भाग्य आपका साथ देगा और सेहत भी बेहतर रहेगी.

Saptahik Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के निवेश के लिए समय शुभ है, जानें 28 जुलाई से 3 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल

कन्या:
सोच-समझकर फैसले लें. आर्थिक मामलों में फायदा होगा और कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी. भावनात्मक रूप से थोड़ी अस्थिरता संभव है.

Saptahik Kanya Rashifal: कन्या राशि वालों के प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी, जानें 28 जुलाई से 3 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल 

तुला:
सप्ताह थोड़ा मिश्रित रहेगा. खर्च बढ़ सकते हैं लेकिन पुराने दोस्तों से मिलना आनंददायक रहेगा. कार्यक्षेत्र में सफलता के संकेत हैं.

Saptahik Tula Rashifal: सिंह राशि वालों को अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है, जानें 28 जुलाई से 3 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक:
सकारात्मक सोच इस सप्ताह आपकी ताकत बनेगी. करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और रिश्तों में गहराई आएगी.

Saptahik Vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशि वालों को अनावश्यक तनाव महसूस हो सकता है, जानें 28 जुलाई से 3 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल 

धनु:
शुरुआत व्यस्त होगी, लेकिन सप्ताह के मध्य से चीज़ें सुधरेंगी. नई योजनाओं से लाभ संभव है. सेहत सामान्य रहेगी.

Saptahik Dhanu Rashifal: धनु राशि वालों को जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा, जानें 28 जुलाई से 3 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल

मकर:
संयम बनाए रखें. किसी पुराने संपर्क से फायदा हो सकता है. कामकाज में तरक्की होगी और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा.

Saptahik Makar Rashifal: मकर राशि वालों के पुराने विवाद फिर से सामने आ सकते हैं, जानें 28 जुलाई से 3 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल

कुंभ:
नई संभावनाएं आपका इंतजार कर रही हैं. कार्यस्थल पर तारीफ मिलेगी. रिश्तों में ईमानदारी ज़रूरी है. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

Saptahik Kumbh Rashifal: कुंभ राशि वालों के लिए आय के नए अवसर सामने आ सकते हैं, जानें 28 जुलाई से 3 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल

मीन:
रचनात्मकता में वृद्धि होगी और धन लाभ के योग हैं. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. ध्यान और योग से मानसिक शांति बनी रहेगी.

Saptahik Meen Rashifal: मीन राशि वाले फैसला सोच-समझकर कर रहें, जानें 28 जुलाई से 3 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola