वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 मई तक: इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को धैर्य और मेहनत से काम लेना होगा

Published by :Shaurya Punj
Published at :01 May 2026 11:06 AM (IST)
विज्ञापन
Vrishchik Saptahik Rashifal 3 to 9 May 2026

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 मई तक

Vrishchik Saptahik Rashifal 3 to 9 May 2026: क्या इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में भावनात्मक मजबूती आएगी? क्या स्वास्थ्य में सुधार रहेगा या सावधानी बरतना जरूरी होगा? क्या करियर में नई दिशा और अवसर मिल सकते हैं? जानें पूरा वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

Vrishchik Saptahik Rashifal, वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 मई तक : यह सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के लिए आत्मबल और निर्णय क्षमता को मजबूत करने वाला रहेगा. क्योंकि छठे भाव के सूर्य-बुध और चंद्रमा की शुरुआत आपकी राशि से होने के कारण स्वास्थ्य व शत्रुओं से सावधानी बरतनी अनिवार्य होगी. आप अपने कार्यों में गहराई से सोचकर आगे बढ़ेंगे, जिससे सफलता मिलने के योग बनेंगे. कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति आपको आगे बढ़ाएगी. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, परंतु अनावश्यक खर्चों से बचना आवश्यक रहेगा. परिवार में सहयोग बना रहेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी. प्रेम जीवन में भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा.

करियर/बिजनेस: सप्ताह की शुरुआत में कार्यों में थोड़ी रुकावट आ सकती है, लेकिन धीरे-धीरे स्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी. नौकरीपेशा लोगों को धैर्य और मेहनत से काम लेना होगा. व्यापारियों को नए अवसर मिलेंगे, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें. रिसर्च, टेक्निकल और गुप्त कार्यों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है.

रिलेशनशिप: दांपत्य जीवन में विश्वास और समझ बढ़ेगी. अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते की संभावना है. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी. रिश्तों में शक और भ्रम से बचें.

हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन तनाव और थकान से बचें. रक्त और पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है. योग और ध्यान करना लाभकारी रहेगा.

सावधानी: अत्यधिक संदेह और जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें.

उपाय: मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा करें, सिंदूर अर्पित करें और “ॐ हनुमते नमः” का 108 बार जाप करें.
लकी डेट: 04, 08, 09
लकी कलर: लाल, पीला, क्रीम
लकी दिन: सोमवार, मंगलवार, रविवार

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola