वृश्चिक राशिफल 09 मार्च 2026: क्या आज पैसा आने के योग बनेंगे या गलत आर्थिक फैसले मुश्किलें बढ़ा सकते हैं?

आज का वृश्चिक राशिफल
Vrishchik Aaj Ka Rashifal 9 March 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Vrishchik Aaj Ka Rashifal 9 March 2026: वृश्चिक राशि. आज चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जो आपको भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील और विचारशील बना सकते हैं. चतुर्थ भाव में सूर्य-राहु की युति घरेलू शांति में थोड़ी बाधा डाल सकती है. घर के मामलों में शांत रहना ही श्रेयस्कर होगा. आज आप अपनी छवि को सुधारने पर ध्यान देंगे. खुद के लिए आज कुछ नया खरीदने का विचार भी मन में ला सकते हैं.
करियर-बिजनेस: आज व्यापार में बड़े बदलाव करने से बचें. जैसा काम चल रहा है उसे वैसे ही चलने देना फिलहाल आपके हित में रहेगा. नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अपने काम पर फोकस बढ़ाना होगा. मन भटकने से काम में गलतियां होने की आशंका बढ़ सकती है. आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा, लेकिन भविष्य की योजनाओं के लिए आज आप कुछ धन संचय करने में जरूर सफल रहेंगे.
लव लाइफ: पार्टनर के साथ आज का दिन भावनात्मक जुड़ाव वाला रहेगा, वे आपकी खामोशी को भी समझेंगे और आपको पूरा सहारा देंगे. दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों को तूल न दें. विवादों से बचे नहीं तो मानसिक तनाव बढ़ सकता है. आज आपसी रिश्ते को खटास से भी बचें. अविवाहितों के लिए आज का दिन थोड़ा प्रतीक्षा करने का है. कोई जल्दबाजी में रिश्ता तय न करें, समय दें.
स्वास्थ्य: चंद्रमा के आपकी राशि में होने से आपको सिरदर्द या भारीपन महसूस हो सकता है, इसलिए काम के बीच-बीच में आराम जरूर करें. पानी का सेवन बढ़ा दें. खुद को हाइड्रेटेड रखें, क्योंकि मानसिक थकान शारीरिक ऊर्जा को कम कर सकती है. सकारात्मक सोच रखें और नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें. रात तक स्थिति में काफी सुधार महसूस होगा.
सावधानी: आज अपने गुस्से और भावुकता पर काबू रखें, कोई भी बड़ा फैसला अकेले भावुक होकर न लें.
उपाय: भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें.
शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 9
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: पंचांग 9 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की षष्ठी उपरांत सप्तमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




