वृश्चिक राशिफल 4 अप्रैल 2026: क्या आज आय में होगी बढ़ोतरी या आर्थिक योजनाओं में आएगी रुकावट?

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka Tula Rashifal

4 अप्रैल 2026 का वृश्चिक राशिफल

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 4 April 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 4 April 2026: आज वृश्चिक राशि वालों के लिए चंद्रमा का बारहवें भाव में होना खर्चों में बढ़ोतरी कर सकता है. आज आपकी राशि स्वामी मंगल ग्रह का सूर्य-शनि के साथ होना आपके क्रोध को बढ़ा सकता है. हालांकि आज कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी. विदेश जाने के इच्छुक लोगों को शुभ समाचार मिलेगा.

करियर बिजनेस: आज व्यापार में जोखिम लेने से बचें. नौकरीपेशा लोगों को आज ऑफिस में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. आज गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, वे आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं. खर्चों पर नियंत्रण रखें. आयात-निर्यात के कार्यों में लाभ की संभावना बनी हुई है.

लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ फोन पर थोड़ी अनबन हो सकती है. तनाव के कारण रोमांस में कमी महसूस होगी. किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से झगड़ा न होने दें. शांति और धैर्य से एक-दूसरे की बात सुनें. शाम तक स्थितियां सामान्य हो जाएंगी. प्यार में विश्वास रखें.

स्वास्थ्य: आज पैरों में दर्द या अनिद्रा की समस्या हो सकती है. सोने से पहले तलवों में तेल की मालिश करें. मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान का सहारा लें.

सावधानी: आज गुस्से में आकर किसी को अपशब्द न बोलें.

उपाय: आज सुंदरकांड का पाठ करें.

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: मैरून

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola