वृश्चिक राशिफल 31 मार्च 2026: आज का दिन सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत शुभ है

आज 31 मार्च 2026 का वृश्चिक राशिफल
Vrishchik Aaj Ka Rashifal 31 March 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है? क्या भाग्य साथ देगा और रुके काम पूरे होंगे—आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से संक्षेप में.
Vrishchik Aaj Ka Rashifal 31 March 2026, वृश्चिक राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के दशम भाव में स्थित हैं, जिसके कारण आज कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आज मंगल, बुध और राहु आपकी राशि के चतुर्थ भाव में होने से सुखों में कमी या घरेलू अशांति का संकेत दे रहे हैं.
करियर-बिजनेस: आज कार्य क्षेत्र में आपको मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे. आज का दिन सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत शुभ है. व्यापार में नई तकनीक का प्रयोग लाभ देगा, लेकिन सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने में धैर्य रखें.
लव लाइफ: आज घर और बाहर के बीच संतुलन बनाना मुश्किल होगा. जीवनसाथी की उपेक्षा न करें, अन्यथा गृह-क्लेश की स्थिति बन सकती है. यदि मतभेद या टकराव की स्थिति बन रही हैं, तो खुलकर संवाद करें.
स्वास्थ्य: आज काम के अधिक बोझ से पीठ दर्द और थकान हो सकती है. बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.
सावधानी: माता के साथ बहस करने से बचें और घर की बातें गुप्त रखें.
उपाय: सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें.
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 9
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




