वृश्चिक राशिफल 03 अप्रैल 2026: क्या आज निवेश से धन लाभ होगा या गलत आर्थिक फैसले बढ़ाएंगे मुश्किलें?

आज 3 अप्रैल 2026 का वृश्चिक राशिफल
Aaj Ka Vrishchik Rashifal 03 April 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है? क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा? क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से कि वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Vrishchik Rashifal 3 April 2026: आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का बारहवें भाव में होना खर्चों में वृद्धि का संकेत दे रहा है. मीन राशि में मंगल, सूर्य और शनि की युति आपके आत्मविश्वास को डगमगा सकती है. हालांकि, मेष राशि में शुक्र का होना विदेशी संपर्कों से लाभ दिला सकता है. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं.
करियर/बिजनेस: बिजनेस में आज नुकसान होने की संभावना है, इसलिए कोई बड़ा निवेश करने से बचें. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. विरोधियों से सावधान रहें. विदेश से जुड़े व्यापार करने वालों को लाभ मिल सकता है. बजट बनाकर चलना आपके लिए जरूरी है, वरना कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है.
लव लाइफ: आज लव लाइफ में थोड़ा तनाव रह सकता है. पार्टनर से फोन पर बहस हो सकती है. एक-दूसरे को समझने की कमी से विवाद बढ़ सकता है. पुरानी बातों को न उखाड़ें. प्रपोज करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है. शांत रहें और पार्टनर के साथ घर पर समय बिताएं.
स्वास्थ्य: नींद न आने की समस्या और आंखों के नीचे काले घेरे हो सकते हैं. मानसिक तनाव का असर सेहत पर दिखाई दे सकता है. पैर में चोट लगने की आशंका है, इसलिए संभलकर चलें. खान-पान में विटामिन की मात्रा बढ़ाएं. रात को सोने से पहले ध्यान लगाना लाभकारी रहेगा.
सावधानी: व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें.
उपाय: शुक्रवार होने के कारण लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें और छोटी कन्याओं को कुछ मीठा भेंट करें.
- शुभ अंक: 9
- शुभ रंग: मैरून
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




