वृश्चिक राशिफल 22 मार्च 2026: क्या आज मेहनत का मिलेगा फल या लव लाइफ में आएगी चुनौती?

आज का वृश्चिक राशिफल
Vrishchik Aaj Ka Rashifal 22 March 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
वृश्चिक राशि: चंद्रमा आपकी राशि के छठे भाव में रहेंगे जो रोग, ऋण और शत्रुओं का भाव है. कुंभ के मंगल-बुध-राहु आपके चौथे भाव में मानसिक हलचल दे सकते हैं. आज आप अनुशासन और कड़ी मेहनत के बल पर कठिन कार्यों को भी आसानी से हल कर लेंगे. छठे भाव का चंद्रमा आपको कानूनी मामलों या पुरानी समस्याओं से मुक्ति दिलाने में सहायक सिद्ध होगा.
करियर-बिजनेस: नौकरी में विरोधियों की चालें विफल होंगी. आपकी कार्यक्षमता को अधिकारियों द्वारा सराहा जाएगा. बिजनेस में उधार देने से बचें. बैंक से जुड़े लोन या आर्थिक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं. आज नए बिजनेस पार्टनर मिलने की उम्मीद है.
लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है. पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करें. पारिवारिक विवादों को लव लाइफ के बीच में न आने दें वरना तनाव बढ़ सकता है.अपने अफेयर के बारे मे किसी दूसरे से शेयर न करें.
स्वास्थ्य: खान-पान में लापरवाही के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं या एसिडिटी परेशान कर सकती है. रेगुलर हेल्थ चेक को नजरंदाज न करें. बाहर के खाने से परहेज करें. नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं.
सावधानी: आज किसी को भी बिना मांगे सलाह न दें और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें.
उपाय: आज नवरात्र की चतुर्थी तिथि है. मां कूष्माण्डा की पूजा करें.
लकी कलर: मरून
लकी नंबर: 9
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










