वृश्चिक राशिफल 20 अप्रैल 2026: क्या आज वाणी बनाएगी काम या बढ़ेगी धन की चिंता?
Published by : Neha Kumari Updated At : 20 Apr 2026 4:20 AM
Aaj Ka Vrishchik Rashifal 20 April 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Vrishchik Rashifal 20 April 2026: आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साझेदारी के कार्यों में सफलता का दिन है. सप्तम भाव में चंद्रमा और शुक्र की स्थिति दांपत्य जीवन में खुशियां लाएगी. व्यापार में नई ऊंचाइयां छू सकते हैं. समाज के प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपके काम आएंगे. मन में सकारात्मक विचार बने रहेंगे.
करियर/बिजनेस: पार्टनरशिप में किया गया बिजनेस आज बहुत लाभ देगा. नए क्लाइंट्स से मिलने के लिए दिन अच्छा है. नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर या प्रमोशन की खबर मिल सकती है. आपकी कार्यशैली में सुधार होगा, जिससे बॉस खुश रहेंगे. धन के निवेश के लिए दिन भाग्यशाली साबित होगा.
लव लाइफ: लव लाइफ आज रोमांस से भरपूर रहेगी. पार्टनर के साथ फोन पर खूब प्यार भरी बातें होंगी. आज आप शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं. शाम को यादगार डिनर का प्लान बनेगा. पार्टनर का सहयोग आपको मानसिक शांति देगा. अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे. नियमित जिम या एक्सरसाइज का लाभ शरीर पर स्पष्ट दिखेगा. मानसिक रूप से भी आप काफी मजबूत और प्रसन्न महसूस करेंगे.
- सावधानी: अपनी योजनाओं को सार्वजनिक न करें.
- उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं.
- शुभ अंक: 9
- शुभ रंग: मैरून
यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










