वृश्चिक राशिफल 6 अप्रैल 2026: चंद्रमा का गोचर बढ़ाएगा चिंता, निवेश में रखें सावधानी

आज 6 अप्रैल 2026 का वृश्चक राशिफल
Aaj Ka Vrishchik Rashifal 06 April 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Vrishchik Rashifal 06 April 2026: आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए चंद्रमा दोपहर बाद आपकी राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे मन में चंचलता बढ़ेगी. मीन राशि में स्थित ग्रहों की युति संतान पक्ष को लेकर चिंता दे सकती है. बुध और राहु की स्थिति सुखों में वृद्धि करने वाली है. गुरु की दृष्टि आपके भाग्य को बल देगी.
करियर/बिजनेस: बिजनेस में आज मेहनत अधिक और लाभ मध्यम रह सकता है. मीन राशि में स्थित शनि और मंगल निवेश में जोखिम की ओर संकेत कर रहे हैं. नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस की गपशप से बचना चाहिए. सरकारी क्षेत्र से लाभ होने की संभावना है. नए काम की शुरुआत के लिए दिन के दूसरे भाग का इंतजार करना बेहतर रहेगा.
लव लाइफ: आज लव लाइफ में थोड़ा तनाव रह सकता है. फोन पर पार्टनर के साथ गलतफहमी के कारण झगड़ा हो सकता है. शांत रहकर स्थिति को संभालें. शाम को पार्टनर की बातों को सुनें और उन्हें समझने का प्रयास करें. डिनर पर जाना तनाव कम करने का अच्छा तरीका साबित होगा.
स्वास्थ्य: पेट में गैस या एसिडिटी की समस्या हो सकती है. चंद्रमा के राशि परिवर्तन से मानसिक चिंता और अनिद्रा की शिकायत रह सकती है. रात को हल्का भोजन करें. ध्यान और प्राणायाम करना आज आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा.
सावधानी: उधार लेन-देन से आज बचें.
उपाय: “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप मानसिक शांति के लिए लाभदायक होगा.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




