वृषभ राशिफल 30 मार्च 2026: आज पार्टनर के साथ घर की सुख-शांति को लेकर चर्चा होगी

आज का वृषभ राशिफल
Vrishabh Aaj Ka Rashifal 30 March 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है? क्या भाग्य साथ देगा? आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का राशिफल.
Vrishabh Aaj Ka Rashifal 30 March 2026, वृषभ राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के चतुर्थ भाव में स्थित हैं, जिसके कारण आज आपका पूरा ध्यान सुख-सुविधाओं और घरेलू शांति पर केंद्रित रहेगा. आज आपकी राशि के द्वादश भाव में स्थित शुक्रदेव भौतिक सुखों पर भारी खर्च करवा सकते हैं. मंगल, बुध और राहु आपकी राशि के दशम भाव में होने से कार्यक्षेत्र में आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.
करियर-बिजनेस: आज करियर में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. व्यापारियों को विदेश या दूर के शहरों से बड़े अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं. आज आपको मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा.
लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ घर की सुख-शांति को लेकर सार्थक चर्चा होगी. जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग आपको मानसिक संबल प्रदान करेगा.
स्वास्थ्य: आज आपकी राशि के चतुर्थ भाव में स्थित चंद्रमा के प्रभाव से माता की सेहत का ध्यान रखें और स्वयं को भी सर्दी-जुकाम से बचाकर रखें.
सावधानी: आज जमीन-जायदाद से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों को बिना पढ़े साइन न करें.
उपाय: आज सफेद वस्तुओं (दूध या चावल) का दान करें.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




