वृषभ राशिफल 29 अप्रैल 2026: क्या आय के नए स्रोत मिलेंगे या प्रेम जीवन में होगा बदलाव?

आज 29 अप्रैल 2026 का वृषभ राशिफल
Vrishabh Aaj Ka Rashifal 29 April 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा. क्या रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Vrishabh Aaj Ka Rashifal 29 April 2026, वृषभ राशि : आज वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का अपनी ही राशि में होना सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा. चंद्रमा का पंचम भाव में गोचर संतान पक्ष से शुभ समाचार दिला सकता है. शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को बड़ी सफलता मिल सकती है. रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और मान-सम्मान मिलेगा.
करियर बिजनेस: करियर के लिहाज से आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा. वृषभ राशि के जातक आज व्यापार में बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं. शुक्र का प्रभाव ऐश्वर्य और नए अवसरों को आकर्षित करेगा. साझेदारी के कामों में पारदर्शिता रखें. प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में निवेश करना भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध होगा.
लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर छोटा-मोटा झगड़ा हो सकता है. शुक्र आपकी राशि में हैं, इसलिए तनाव जल्द ही दूर होगा और रोमांस बढ़ेगा. फोन पर लंबी बातचीत के जरिए गिले-शिकवे दूर होंगे. साथ में क्वालिटी समय बिताने के लिए बाहर जाने की योजना बनेगी.
ये भी पढ़ें: किस राशि के लिए खुशखबरी, किसके लिए चेतावनी? जानें आज 29 अप्रैल 2026 का मेष से लेकर मीन राशि का राशिफल
स्वास्थ्य: सेहत के प्रति सचेत रहें, विशेषकर गले में इंफेक्शन की समस्या हो सकती है. खान-पान में लापरवाही न बरतें. सुबह की सैर आपको तरोताजा रखेगी. काम के दबाव को खुद पर हावी न होने दें.
सावधानी: अनजान लोगों पर भरोसा न करें.
उपाय: छोटी कन्याओं को मिश्री खिलाएं.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










