वृषभ राशिफल 20 मार्च 2026: क्या आज बढ़ेगा आत्मविश्वास या आपके फैसलों से मिलेगी सफलता?

Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Mar 2026 11:12 AM

विज्ञापन

आज 20 मार्च 2026 का वृषभ राशिफल

Vrishabh Aaj Ka Rashifal 20 March 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा. क्या रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए सुख और शांति लेकर आने वाला है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी शुक्र मीन राशि में सूर्य के साथ युति बना रहे हैं. यह ग्रह गोचर आपके व्यक्तित्व को निखारेगा और आपको कलात्मक कार्यों की ओर आकर्षित करेगा. परिवार के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक सुकून और खुशी प्रदान करेगा.

करियर-बिजनेस: करियर की बात करें तो आज कर्म भाव में स्थित मंगल और राहु आपको तकनीकी और मशीनरी से जुड़े कार्यों में भारी सफलता दिला सकते हैं. यदि आप अपना व्यापार बढ़ाना चाहते हैं, तो आज का दिन नई योजनाओं को लागू करने के लिए बहुत ही उत्तम है. अधिकारियों के साथ आपके संबंध पहले से काफी बेहतर होंगे.

लव लाइफ: लव लाइफ के मामले में आज पार्टनर के साथ मधुरता बढ़ेगी और आप उनके लिए कोई विशेष उपहार खरीद सकते हैं जो उन्हें पसंद आएगा. मीन राशि का शुक्र आपके दांपत्य जीवन में रोमांस की अधिकता लाएगा, जिससे पुरानी कड़वाहट दूर होगी. आप पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक डिनर पर भी जा सकते हैं.

स्वास्थ्य: सेहत के नजरिए से देखें तो आज आपको गले या आँखों से संबंधित छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है जिसका समय पर उपचार जरूरी है. ठंडी चीजों के सेवन से बचें और अपनी आंखों को ठंडे पानी से साफ करते रहें. योग और प्राणायाम आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए आज बहुत ही ज्यादा लाभकारी सिद्ध होंगे.

सावधानी: आर्थिक लेनदेन करते समय दस्तावेजों को अच्छी तरह पढ़ लें और अनजान व्यक्ति पर जल्दी भरोसा न करें.
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और छोटी कन्याओं को कुछ मीठा खिलाएं.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola