वृषभ राशिफल 15 मार्च 2026: क्या बिजनेस में मिलेंगे नए अवसर या सट्टेबाजी के फैसले बढ़ाएगी परेशानी?

आज 15 मार्च 2026 का वृषभ राशिफल
Vrishabh Aaj Ka Rashifal 15 March 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा. क्या रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Vrishabh Aaj Ka Rashifal 15 March 2026: आज का दिन आपके लिए सुखद और शांतिपूर्ण रहने वाला है. आपकी राशि के नवम भाव में स्थित चंद्रमा भाग्य का पूरा साथ दिलाएंगे. मीन राशि में गोचर कर रहे आपकी राशि के स्वामी शुक्र, शनि और सूर्य के साथ मिलकर सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेंगे.
करियर-बिजनेस: भाग्य स्थान के चंद्रमा और लाभ भाव के शुक्र के कारण धन आगमन के नए स्रोत बनेंगे. अटके हुए सरकारी काम आज पूरे हो सकते हैं. व्यापारिक यात्राएं भविष्य में बड़ी सफलता दिलाएंगी. शेयर बाजार या सट्टेबाजी से जुड़े लोगों को आज सोच-समझकर निवेश करने पर लाभ होगा.
लव लाइफ: लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी. जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं. रिश्तों में आ रही दूरियां खत्म होंगी. आप एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना सीखेंगे. शाम का समय परिवार के साथ बिताने से मन को असीम शांति और प्रसन्नता प्राप्त होगी.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा. आज आंखों में जलन या भारीपन महसूस हो सकता है. ठंडे पानी से आंखें धोएं और मोबाइल या लैपटॉप का प्रयोग सीमित मात्रा में ही करें. आज भरपूर नींद लेना आपके शारीरिक और मानसिक संतुलन को बनाए रखने के लिए आज बहुत जरूरी है.
सावधानी: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों पर आँख मूंदकर भरोसा न करें, अपनी योजनाएं गुप्त रखना ही हितकर होगा.
उपाय: किसी मंदिर में चने की दाल का दान करें.
शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ अंक: 6
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




