वृषभ राशिफल 12 अप्रैल 2026: रुके काम होंगे पूरे, करियर में तरक्की के संकेत

Updated:
विज्ञापन
वृषभ राशिफल 12 अप्रैल 2026: रुके काम होंगे पूरे, करियर में तरक्की के संकेत

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 12 April 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा. क्या रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 12 April 2026: आज वृषभ राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का नवम भाव में होना भाग्य में वृद्धि करेगा. गुरु का मिथुन में होना आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा. मीन राशि के ग्रहों के कारण भाई-बहनों के साथ थोड़े मतभेद हो सकते हैं. शुक्र का मेष में होना विदेशी संपर्कों से लाभ के योग बनाएगा.

करियर/बिजनेस: बिजनेस में आज मुनाफे के योग बन रहे हैं. यदि आप निर्यात या विदेशी व्यापार से जुड़े हैं, तो कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा. रुके हुए सरकारी काम आज गति पकड़ सकते हैं. आर्थिक निवेश के लिए दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है.

लव लाइफ: आज प्रेम संबंधों में थोड़ा तनाव देखने को मिल सकता है. पार्टनर के साथ किसी पुरानी बात को लेकर फोन पर बहस या झगड़ा होने की संभावना है. बेहतर होगा कि आज रोमांस भरी बातों पर ध्यान दें और विवादों से बचें. शाम तक स्थितियां सामान्य हो जाएंगी और मधुरता लौटेगी.

स्वास्थ्य: सेहत को लेकर सतर्क रहें. पैरों में दर्द या मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है. भारी वजन उठाने से बचें और खान-पान में कैल्शियम युक्त चीजों को शामिल करें. बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

  • सावधानी: व्यर्थ के वाद-विवाद से खुद को दूर रखें.
  • उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
  • शुभ अंक: 6
  • शुभ रंग: हल्का नीला

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola